
चार महीने पहले भविष्यवाणी, चार महीने बाद हमला... हैरान कर देगी डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की पूरी कहानी
AajTak
ट्रंप बोल ही रहे थे कि अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देती है. शायद एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूती हुई निकल गई थी. बोलते-बोलते ट्रंप को अहसास हुआ उनके कान में कुछ हुआ है. अचानक जब वो अपना हाथ कान की तरफ ले जाते हैं, तो हाथों में खून नजर आता है. खून देखते ही ट्रंप नीचे की तरफ झुकते हैं. सीक्रेट सर्विस के लोग चारों तरफ से उन्हें घेर चुके थे.
अमेरिका के एक पादरी ने इसी साल 14 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उस पादरी ने भविष्यवाणी की थी कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक जानलेवा हमला होगा. और उस हमले के दौरान गोली उनके कान को छेदते हुए निकल जाएगी. कमाल देखिए कि चार महीने बाद डोनाल्ड ट्रंप पर ठीक उसी तरह हमला हुआ. अब सवाल ये है कि आखिर ट्रंप पर हुए हमले की सच्चाई क्या है?
अमेरिका, पेन्सिलवेनिया राज्य, बटलर सिटी - शाम 6 बजे इसी साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी प्रेसिडेंट चुनाव के लिए रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए चुनावी कैंपेन पर थे. बटलर में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. मंच के सामने तमाम रिबप्ल्किन समर्थक मौजूद थे. जबकि स्टेज पर ट्रंप समेत उनकी हिफाजत में तैनात सीक्रेट सर्विस के एजेंट. अभी ट्रंप बोल ही रहे थे कि अचानक गोलियों की आवाज सुनाई देती है. शायद एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूती हुई निकल गई थी. बोलते-बोलते ट्रंप को अहसास हुआ उनके कान में कुछ हुआ है.
ट्रंप के हाथों पर खून, सीक्रेट सर्विस का एक्शन अचानक जब वो अपना हाथ कान की तरफ ले जाते हैं, तो हाथों में खून नजर आता है. खून देखते ही ट्रंप नीचे की तरफ झुकते हैं. सीक्रेट सर्विस के लोग चारों तरफ से उन्हें घेर चुके थे. पर गोलियां अब भी चल रही थी. समर्थक चीख चिल्ला रहे थे. जिस जगह ट्रंप की ये चुनावी रैली थी, वो पूरी तरह से एक खुली जगह थी. मंच के पीछे की जगह एक बड़ा सा वेयरहाउस यानी गोदाम है. बांयी तरफ भी एक गोदामनुमा जगह है. जबकि मंच के दांयी तरफ फैक्ट्रियां हैं. जिस तरह से ट्रंप की दांयी कान पर गोली लगी थी, उससे सीक्रेट सर्विस को फौरन अंदाज़ा हो गया था कि शूटर दांयी तरफ ही कहीं है. और दांयी तरफ आड़ लेकर शूट करने की ऊंची जगह बस यही फैक्ट्री हो सकती थी.
ऐसे मारा गया हमलावर सीक्रेट सर्विस और बाकी स्टाफ की एक टीम ट्रंप को फौरन कड़ी सुरक्षा में लेकर अस्पताल की तरफ भागती है. जबकि सीक्रेट सर्विस की दूसरी टीम उस फैक्ट्री की तरफ जहां से गोली चली थी. सीक्रेट सर्विस के वहां पहुंचते ही एक बार फिर से गोलियों की आवाज सुनाई देती है. इस बार गोली बारी सीक्रेट सर्विस और शूटर के बीच हो रही थी. कुछ ही देर बाद गोलियों की आवाज शांत हो जाती है और फिर ऐलान होता है कुछ पल पहले ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था. जिसमें वो बाल-बाल बच गए और हमलावर को मार गिराया गया.
डोनाल्ड ट्रंप की तरफ चलाई गईं कुल 8 राउंड गोलियां ट्रंप का निशाना लेकर उनकी तरफ कुल 8 राउंड गोलियां चलाई गई थी. इस हमले में ट्रंप के एक समर्थक की मौत हो गई. मंच पर जिस जगह डोनाल्ड ट्रंप खड़े थे और जिस जगह से शूटर ने उन पर गोली चलाई थी, उन दोनों के बीच की कुल दूरी 137 मीटर थी. जाहिर है इतनी दूरी से सटीक निशाना या तो किसी स्नाइपर गन या फिर असॉल्ट राइफल से ही लगाया जा सकता था.
असॉल्ट राइफल एआर-15 से किया गया था हमला इत्तेफाक से शूटर की मौत के बाद इस सवाल का जवाब भी मिल गया. उसके पास से असॉल्ट राइफल एआर-15 बरामद हुई. इस असॉल्ट राइफल से चार सौ से लेकर छह सौ मीटर तक की दूरी पर निशाना लगाया जा सकता है. असॉल्ट राइफल एक बार में कई राउंड गोलियां दाग सकती है. एफबीआई के मुताबिक इस राइफल के पहली बार में शूटर ने तीन राउंड गोली चलाई. कान में गोली लगने की वजह से जब ट्रंप झुके तो इसके बाद उसने पांच राउंड और फायर किया. शायद ये असॉल्ट राइफल ही था, जिसने ट्रंप की जान बचा ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










