
चलती ट्रेन से गिरी महिला, ट्रैक के नीचे फंसा पैर... तभी फरिश्ते की तरह दौड़ा पुलिसकर्मी, यूं बचाई जान!
AajTak
मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान बाल-बाल बची जब वह चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन खो बैठी. वहां तैनात एक रेलवे पुलिसकर्मी ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे खींचकर सुरक्षित बचा लिया.
भारत में हर रोज लाखों लोग ट्रेन में सफर करते हैं, लेकिन कई बार यात्री लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं. अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने के दौरान संतुलन खो बैठते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं. जरा-सी असावधानी भारी पड़ सकती है और जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है.
मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री की जान बाल-बाल बची जब वह चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन खो बैठी. वहां तैनात एक रेलवे पुलिसकर्मी ने तुरंत हरकत में आते हुए उसे खींचकर सुरक्षित बचा लिया.
वीडियो हुआ वायरल
इस ड्रामेटिक रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेल मंत्रालय ने इस फुटेज को X पर शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन फिसलकर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरने लगी. पलक झपकते ही पुलिसकर्मी ने दौड़कर उसे बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
देखें वीडियो
लोगों ने की पुलिसकर्मी की तारीफ रेल मंत्रालय ने पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर एक महिला चलती ट्रेन से उतरते समय गिर पड़ी. वहां मौजूद रेलवे सुरक्षा कर्मी ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया. कृपया चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











