
चंदौली: न्यायालय भवन निर्माण मामले में वकीलों ने किया नेशनल हाईवे जाम, दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी
ABP News
चंदौली में जमीन की रजिस्ट्री के विरुद्ध 2 अगस्त से चल रहा वकीलों के अनशन के क्रम में आज वकीलों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया. इस बीच दिल्ली, कोलकाता NH 2 को चंदौली में घंटो रोड जाम कर के रखा गया.
चंदौली: जनपद न्यायालय के निर्माण में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के उपेक्षात्मक रवैये और विकास भवन को चंदौली से बाहर झासी में जमीन की रजिस्ट्री के विरुद्ध 2 अगस्त से चल रहा वकीलों के अनशन के क्रम में आज वकीलों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया. इस बीच दिल्ली, कोलकाता NH 2 को चंदौली में घंटो रोड जाम कर के रखा गया. न्यायालय भवन व सरकारी कार्यालयों के निर्माण की मांग को लेकर जिला व न्यायालय निर्माण समिति की ओर से अधिवक्ताओं का धरना विगत कई दिनों से चला आ रहा है. इस दौरान अधिवक्ता समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. वहीं एक सप्ताह के अंदर मांगों पर विचार न किए जाने पर सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली है.More Related News

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












