
घूस लेकर डीजल गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री, जानलेवा प्रदूषण पर 'आजतक' का चौंकाने वाला खुलासा
AajTak
दिल्ली में पिछले कुछ हफ्ते से प्रदूषण चिंताजनक स्तर पर है. राज्य सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग लगातार प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए काम कर रहे हैं लेकिन तमाम कोशिशें नाकाम हो रही हैं. आजतक ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि भ्रष्टाचार इस प्रदूषण को कम नहीं होने दे रहा. लोकल पुलिस, आरटीओ, दिल्ली परिवहन विभाग और सेल्स टैक्स के लोग दिल्ली की हवा में जहर घोल रहे हैं.
दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण लोगों को बीमार बना रहा है. प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप यानी ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान का नियम भी लागू किया था, जिसके तहत दिल्ली में सभी ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई. डीजल से चलने वाले सभी वाहनों पर दिल्ली में प्रवेश पर बैन लगा दिया गया था लेकिन प्रदूषण के स्तर में कोई खास कमी देखने को नहीं मिली.
आजतक की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम ने दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने के असली गुनहगारों को पता लगाने की कोशिश की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई. आजतक की टीम 6 नवंबर को दोषियों को ढूंढने निकली तो दिल्ली की सड़कों पर अवैध डीजल बसें चलती दिखीं. इंवेस्टिगेशन में पता चला कि ये बसें कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां से यात्रियों को लाती- ले जाती हैं. इसके अलावा ये बसें लाल किला क्षेत्र, अक्षरधाम, मयूर विहार और नोएडा बॉर्डर से भी यात्रियों को लेती-छोड़ती हैं.
दिल्ली में 7 नवंबर से ग्रैप-4 नियम को हटा दिया गया है. इससे पहले तमाम सख्तियों के बाद भी डीजल की ये डग्गामार बसें बेधड़क दिल्ली में आ-जा रही थीं.
(बस मालिक शादाब पिछले 20 साल से दिल्ली से गया खस्ताहाल बसें चला रहा है. परमिट तो दूर की बात, उसकी बसें प्रदूषण वाले सख्त नियम ग्रैप-4 का भी पालन नहीं कर रही हैं. अब सुनिए शादाब ने रिपोर्टर से क्या बताया)
रिपोर्टर- यहां से दिल्ली से कितनी गाड़ियां जाती हैं?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










