
'घर जाना चाहता हूं...', 5 दिन से भारत में फंसी वेस्टइंडीज की टीम, कोच डैरेन सैमी का फूटा गुस्सा
AajTak
ईरान vs यूएस-इजरायल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. वेस्टइंडीज ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को ही खेल लिया था, लेकिन टीम के खिलाड़ी और कोच अब तक भारत में ही फंसे हुए हैं.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत में ही फंसी हुई है. वेस्टइंडीज ने सुपर-8 मुकाबला भारत के खिलाफ कोलकाता में खेला था. हार के बाद टीम को तुरंत स्वदेश रवाना होना था. लेकिन पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव ने पूरी योजना बदल दी.
हालात से परेशान वेस्टइंडीज के हेड कोच डेरेन सैमी ने अपनी नाराजगी और बेबसी खुलकर जाहिर की. सैमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट शेयर किए. सैमी ने लिखा, मैं बस घर जाना चाहता हूं. कम से कम एक अपडेट तो दे, कुछ तो बताएं. आज, कल, अगले हफ्ते. पांच दिन हो गए हैं.' हालांकि सैमी को बाद में अपडेट मिला, जिसके बाद उन्होंने सुकून की सांस ली.
बता दें कि दुबई एयरपोर्ट बंद होने और वेस्ट एशिया के कई हिस्सों में एयरस्पेस शटडाउन के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं. हजारों फ्लाइट्स कैंसिल होने से ट्रांजिट रूट्स पूरी तरह प्रभावित हैं और इसी वजह से कैरेबियाई टीम की घर वापसी अटक गई है.
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी संकट में फंसी थी. हालांकि आईसीसी क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हस्तक्षेप कर उसकी यात्रा की व्यवस्था कर दी. दुबई के रास्ते एमिरेट्स की फ्लाइट रद्द होने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों को अब अदीस अबाबा (इथियोपिया) के जरिए हरारे भेजा जा रहा है. खिलाड़ी दो बैच में लौट रहे हैं. पहला समूह रवाना हो चुका है और अंतिम दल शुक्रवार को निकल जाएगा.
जहां जिम्बाब्वे को वैकल्पिक रास्ता मिल गया है, वहीं वेस्टइंडीज की टीम की यात्रा को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. डैरेन सैमी और उनके खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति मानसिक और लॉजिस्टिक दोनों स्तर पर चुनौतीपूर्ण है. टी20 वर्ल्ड कप का सफर भले खत्म हो गया हो, लेकिन घर वापसी की जंग अभी बाकी है. इस अनिश्चित इंतजार ने खिलाड़ियों की थकान और चिंता को और बढ़ा दिया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








