
घर के झगड़े की शिकायत विदेशों में करेंगे इमरान खान, उठाया ये कदम
AajTak
इमरान खान पीटीआई कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने जा रहे हैं. पीटीआई के नेताओं ने यूरोपीय संघ के राजनयिकों से मुलाकात कर उन्हें मामले की जानकारी दी है.
पाकिस्तान में अराजकता जैसी स्थिति के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, उनके लापता होने और चुनाव नहीं कराए जाने की शिकायत ब्रिटेन और यूरोप में करेंगे. ब्रिटेन और यूरोप के लिए पीटीआई के फोकल पर्सन साहिबजादा 'चिको' जहांगीर ने कहा कि पार्टी को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कुछ नहीं चाहिए, लेकिन वह निश्चित रूप से पाकिस्तान सरकार से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का आह्वान कर रही है.
पीटीआई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ शहबाज शरीफ की सरकार द्वारा पाकिस्तान में हो रही कार्रवाई को लेकर ब्रिटेन और यूरोप में पार्टी के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया है. ब्रिटेन और यूरोप के सांसदों को पत्र भी लिखे गए हैं और मानवाधिकार संगठनों को भी इसकी सूचना दी गई है.
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार, डॉन से बात करते हुए जहांगीर ने कहा, 'हमारी पार्टी से जुड़े लोग ब्रिटेन और यूरोप में सक्रिय हैं, इसलिए हमें लोगों को बाहर आने और विरोध करने के लिए बहुत कुछ कहने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों को आप विरोध प्रदर्शनों में देख रहे हैं, उनके परिवार पाकिस्तान में हैं. वे हर साल अपने घर पाकिस्तान अरबों रुपये भेजते हैं, इसलिए जो कुछ हो रहा है, उससे वे परेशान हैं.'
जहांगीर ने पुष्टि की कि ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी अपने संबंधित सांसदों को पत्र लिख रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान में हो घटनाओं से अवगत करा रहे हैं और संसद में इस मुद्दे को उठाने की मांग कर रहे हैं.
विदेशों में प्रदर्शन से पीटीआई को क्या हासिल होगा?
जब उनसे पूछा गया कि इन विरोध प्रदर्शनों से पार्टी को क्या हासिल होने की उम्मीद है, तो उन्होंने कहा, 'हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कुछ भी नहीं चाहते हैं, लेकिन हमारी पाकिस्तान सरकार से एक मांग है, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव. यहां ब्रिटेन में हम एक लोकतांत्रिक समाज में रहते हैं... यहां अगर कोई सरकार लोगों का विश्वास खो देती है, तो उसे जाना होता है. यह स्थिरता है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











