
घर की दीवार से निकलने लगीं नोटों की गड्डियां... तभी किस्मत ने मारी पलटी! खाली हाथ रह गया शख्स
AajTak
शख्स एक झटके में मालामाल हो गया. एक पल के लिए उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लेकिन जब उसे सच्चाई पता चली तो वो मायूस हो गया. खुद उसने अपनी कहानी बयां की है. उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं.
घर की मरम्मत करवा रहे एक शख्स के हाथ 'खजाना' लग गया. एक झटके में शख्स मालामाल हो गया. उसके हाथ करीब 50 लाख रुपये आ गए. लेकिन वो इन पैसों का इस्तेमाल नहीं कर सका. खुद उसने इसके पीछे की कहानी बताई है. मामला स्पेन के लुगो सिटी का है.
मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, तोनो पाइनिरो नाम के शख्स ने उत्तर-पश्चिमी स्पेन में एक घर खरीदा था. जिस वक्त वो घर की मरम्मत करवा रहा था उसे दीवार के मलबे से कुछ कनस्तर मिले. जब पाइनिरो ने इन्हें चेक किया तो उसके होश उड़ गए. क्योंकि इन कनस्तरों में कैश भरा हुआ था, जिसकी कीमत लगभग 48 लाख 14 हजार रुपये थी.
हालांकि, पाइनिरो की ये खुशी कुछ ही देर में गायब हो गई. जब उसे पता चला कि जो स्पेनिश करेंसी (Spanish Peseta) उसे घर के मलबे से मिली है वो अब चलन में नहीं है. उसे 2022 में ही बैन कर दिया गया था. Peseta 1868 से 2002 के बीच स्पेन की मुद्रा थी.
पाइनिरो ने जब कैश को भुनाने की कोशिश की, तो उसने पाया कि अधिकांश नोट इतने पुराने हो चुके थे कि वे नई करेंसी में चेंज नहीं किए जा सकते थे. उसे यह भी बताया गया कि बैंक ऑफ स्पेन ने पुराने नोटों को स्वीकार करना बंद कर दिया है. क्योंकि नोट बदलवाने की समय सीमा खत्म हो गई है. इस तरह पाइनिरो को मिला सारा कैश बेकार हो गया.
उन्होंने बताया कि घर करीब चार दशक पुराना है. खरीदने के बाद बाद हाल ही में इसके रेनोवेशन का काम शुरू किया गया. इसी दौरान दीवार तोड़ते वक्त पैसों से भरे कनस्तर मिले. हालांकि, ये पैसे अब किसी काम के नाम नहीं है.
पाइनिरो का कहना है कि शायद पुराने घर मालिक ने नमी से पैसों को बचाने के लिए उन्हें कनस्तर (टीन के डिब्बों) में भरकर रखा था. फिलहाल, पाइनिरो मलबे से मिले पैसों को याद के तौर संभाल रखेंगे. वो इन्हें रद्दी में नहीं फेकेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







