
ग्रीस नाव हादसाः अब तक 290 से ज्यादा पाकिस्तानियों की मौत, पीड़ितों ने कहा- जानबूझकर डुबाया गया
AajTak
बीते बुधवार को ग्रीस में हुए एक दर्दनाक नाव हादसे में 290 से ज्यादा पाकिस्तानियों की जान चली गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस नाव में 400 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक सवार थे. इसमें सिर्फ 12 पाकिस्तानी ही बच पाए हैं. नाव पर सवार प्रवासियों में से 500 से ज्यादा अभी भी लापता हैं. नाव हादसे में बचे प्रत्यक्षदर्शियों ने ग्रीस कॉस्टगार्ड पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
बीते बुधवार को ग्रीस में हुए नाव हादसे को लेकर हर एक दिन चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है. दो दिन पहले ब्रिटिश डेली न्यूजपेपर 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नाव हादसे के बारे में जो जानकारियां सामने आ रही हैं, उससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या ग्रीस कोस्टगार्ड इस हादसे में अपनी भूमिका को छुपाने की कोशिश कर रहा है?
वहीं, पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट Geo News की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नाव हादसे में बचे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाव को जानबूझकर डूबने दिया गया. ग्रीस के तट पर हुए इस नाव हादसे के लिए पाकिस्तानियों ने ग्रीस के कोस्टगार्ड को दोषी ठहराया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह जहाज सैकड़ों लोगों को लेकर जा रहा था और इसे जानबूझकर डुबाया गया. पीड़ितों का कहना है कि ग्रीस कोस्टगार्ड के पास बचाने के पर्याप्त संसाधन मौजूद थे. लेकिन उन्होंने मदद नहीं की.
दो दिन पहले 'द गार्जियन' के रिपोर्ट में कहा गया था कि नाव हादसे में बचे प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पाकिस्तान के सैकड़ों नागरिकों को जबरन जहाज के सबसे खतरनाक हिस्से में से एक निचली डेक में बैठने पर मजबूर किया गया था.
जानबूझकर नाव को डुबाया गया: प्रत्यक्षदर्शी
Geo News ने आगे लिखा है कि हादसे में बचे प्रत्यक्षदर्शियों की कहानी ग्रीस के अधिकारियों के अमानवीय रवैये को उजागर करता है, जिसके कारण यह भयानक त्रासदी हुई. ग्रीस में हुए इस हादसे के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चला है कि डूबने वाली नाव पर कितने लोग सवार थे.
एक अनुमान के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस नाव पर 700 से अधिक लोग सवार थे. इसमें 400 से ज्यादा पाकिस्तानी थे. पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 298 पाकिस्तानियों की मौत हुई है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






