
गौतम गंभीर कर रहे हैं पक्षपात? आयुष बदोनी के सेलेक्शन पर लगी सवालों की झड़ी... जानिए अंदर की कहानी
AajTak
आयुष बदोनी को न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी ODI मैचों के लिए टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है. इस सेलेक्शन की वजह से हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना हुई है और फैन्स ने उन पर फेवरेटिज्म का आरोप लगाया है.
टीम इंडिया में यंग ऑलराउंडर आयुष बदोनी की एंट्री हुई है, वो न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दो वनडे मैचों में चुने गए हैं. उनका पहली बार टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ है. लेकिन उनकी इस एंट्री के साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर पर पक्षपात के आरोप लगने लगे हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या बदोनी वाकई इस चयन के हकदार थे या फिर यह गंभीर की निजी पसंद का नतीजा है.
दरअसल, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर पहले वनडे में गेंदबाजी के दौरान बाएं निचले पसली हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने आयुष बदोनी को स्क्वॉड में शामिल किया. इसके बाद से ही सेलेक्शन को लेकर बहस छिड़ गई.
लिस्ट A में औसत प्रदर्शन, फिर भी टीम इंडिया में सेलेक्शन? फैन्स का गुस्सा इसलिए भी बढ़ा है, क्योंकि लिस्ट A क्रिकेट में बदोनी के आंकड़े कुछ खास प्रभावशाली नहीं रहे हैं. उन्होंने अब तक 22 पारियों में 693 रन बनाए हैं, जिसमें उनका एवरेज 36.47 का है. इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं. कई लोगों का मानना है कि यह आंकड़े टीम इंडिया के लिए सीधे चयन के लिए काफी नहीं हैं. लिस्ट ए में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 18 विकेट लिए हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी में फ्लॉप बदोनी मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में भी 26 साल के बदोनी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने तीन पारियों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं, एवरेज मात्र 8 का रहा. इसी वजह से फैन्स सेलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं.
IPL-रणजी और घरेलू क्रिकेट में चमक हालांकि बदोनी ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 11 पारियों में 329 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 148.19 रहा और दो विकेट भी लिए. रणजी ट्रॉफी में उन्होंने पांच पारियों में 218 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे, साथ ही सात विकेट भी झटके.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








