
गोवा में इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, विदेश से यूं लाई जाती थीं लड़कियां
AajTak
गोवा पुलिस ने शनिवार को एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यहां अफ्रीकी देशों से तस्करी करके महिलाओं को लाया जाता था और उनसे देहव्यापार कराया जाता था. पुलिस ने युगांडा की दो महिलाओं को बरामद करते हुए एक विदेशी दलाल को गिरफ्तार किया है.
गोवा पुलिस ने शनिवार को एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यहां अफ्रीकी देशों से तस्करी करके महिलाओं को लाया जाता था और उनसे देहव्यापार कराया जाता था. पुलिस ने युगांडा की दो महिलाओं को बरामद करते हुए एक विदेशी दलाल को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक अक्षत कौशल ने बताया कि युगांडा के जोजो नकिंटू (31) को मंड्रेम पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उस देश की दो महिलाओं को बचाया गया है. यह कार्रवाई युगांडा की एक महिला द्वारा दूतावास में इंटरनेशनल रैकेट का खुलासा करने की शिकायत के बाद की गई.
स्थानीय एनजीओ एआरजेड भी इस ऑपरेशन में शामिल था. उन्होंने बताया कि युगांडा का रहने वाला एक दलाल अपने देश की महिलाओं और लड़कियों को सर्विस सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर गोवा लाता था. इसके बाद उन्हें मजबूर करके जिस्मफरोशी के दलल में धकेल देता था.
एसपी ने बताया, "युंगाडा की महिलाओं का पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए जाता था. उनको जान से मारने की धमकी देकर वेश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता था. आरोपी एस्कॉर्ट वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन रैकेट संचालित करते थे. ग्राहकों को लुभाने के लिए पीड़ितों को बीच पर खड़ा कर देते थे.''
गोवा पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. रिहा कराई गई युगांडा को दोनों महिलाओं को उनके देश भेजा जा सकता है.
बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में भी गोवा में पुलिस ने एक इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर केन्याई लड़कियों को आजाद कराया था. सभी लड़कियों को मसाज पार्लर और होटल में काम दिलाने के नाम पर केन्या से लाया गया था.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








