
गोवा: काम नहीं आई कसम... चार महीने बाद ही कांग्रेस में बगावत, 5 विधायक गायब
AajTak
गोवा कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. पांच विधायक गायब चल रहे हैं, ये वो हैं जिनके साथ गोवा कांग्रेस का कोई संपर्क नहीं है. खबर है कि ये सभी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
जब गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हुई थीं, कांग्रेस की तरफ से अपने तमाम विधायकों को एक शपथ दिलवाई गई. उसने कहा गया कि अगर आप निर्वाचित हो जाते हैं तो आप अपना पाला नहीं बदलेंगे. उस कसम के बाद चुनावी नतीजे आए और बीजेपी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना ली. कांग्रेस के सिर्फ 11 विधायक ही जीत पाए. उस बात को भी चार महीने के करीब हो गए हैं और जमीन पर स्थिति फिर करवट ले रही है.
गोवा कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. पांच विधायक गायब चल रहे हैं, ये वो हैं जिनके साथ गोवा कांग्रेस का कोई संपर्क नहीं है. खबर है कि ये सभी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले माइकल लोबो तक को कांग्रेस ने उनके पद से तुरंत हटा दिया है. उन पर आरोप लगाया गया है कि वे गोवा में कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. उनके साथ ही गोवा के पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिगंबर कामत की गतिविधियों पर भी कांग्रेस ने सवाल दागे हैं. दोनों को लेकर पार्टी ने जारी बयान में कहा है कि हमारे कुछ नेताओं ने बीजेपी के साथ मिलकर यह साजिश रची कि गोवा में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो जाए और दलबदल हो जाए. उन्होंने बताया कि इस साजिश का नेतृत्व हमारे ही दो नेताओं एलओपी माइकल लोबो और दिगंबर कामत ने की थी.
आरोप यहां तक लग गया कि कांग्रेस के 3 विधायकों को बीजेपी में शामिल होने के लिए 40 करोड़ का ऑफर दिया गया है. यह ऑफर उद्योगपती और कोयला माफिया ने दिया है. इन आरोपों के बीच माइकल लोबो ने देर रात गोवा सीएम प्रमोद सावंत से भी मुलाकात कर ली. जो सिर्फ पहले अटकलें लग रही थीं, अब इस मुलाकात के बाद गोवा कांग्रेस में हलचल और तेज हो गई है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों और कैसे चार महीने के अंदर गोवा में कांग्रेस के अंदर बगावत के सुर इतने तेज हो गए? अब पिछले दिनों की राजनीतिक घटनाएं इस पटकथा की पीछे की कहानी बता सकती है.
सबसे पहले शनिवार को कांग्रेस ने अपने विधायकों की एक बैठक बुलाई थी. बजट सत्र से पहले कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उस बैठक का आयोजन हुआ था. लेकिन उस बैठक में सिर्फ सात विधायकों ने शिरकत की. पार्टी के कुल 11 विधायक हैं, लेकिन मीटिंग में सिर्फ सात पहुंचे. वहीं दिगांबर कामत जिन्हें गोवा का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी थी, वे उस बैठक से गायब रहे. ऐसे में इसी मीटिंग के बाद गोवा कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी बज गई थी.
इस बैठक के ठीक बाद जमीनी हकीकत जानने के लिए आजतक ने सीधे माइकल लोबो से संपर्क साधा. उन्होंने बीजेपी में शामिल होनेवाली तमाम खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया. यहां तक कहा गया कि बीजेपी जानबूझकर ऐसी अफवाहों को बल दे रही है. तब उन्होंने कांग्रेस में रहने वाली बात कही थी. लेकिन अब उनकी मुलाकात प्रमोद सावंत से हो गई है, ऐसे में आगे और क्या होने वाला है, इसको लेकर तमाम अटकलें जारी हैं.
खैर जब माइकल लोबो ने बीजेपी में जाने की बात को नकार दिया, उन्हीं की पार्टी के नेताी Girish Chodankar ने दावा कर दिया कि पार्टी के तीन विधायकों को बीजेपी में शामिल होने के लिए 40 करोड़ ऑफर हुए. ये भी कहा गया कि ये ऑफर उद्योगपती और कोयला माफिया ने दिया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







