
गोवा अग्निकांड: चार दिन की पुलिस रिमांड पर लूथरा ब्रदर्स, इस नए एंगल से भी हो रही जांच
AajTak
Goa Night Club Fire Case: गोवा अग्निकांड में गिरफ्तार लूथरा भाइयों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें चार दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है. इसके साथ ही तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
गोवा के चर्चित नाइट क्लब अग्निकांड मामले में पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है. लूथरा ब्रदर्स की पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद उन्हें मापुसा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान पुलिस ने सात दिन की अतिरिक्त पुलिस कस्टडी की मांग की, लेकिन कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है.
इसके अलावा नाइट क्लब के तीसरे पार्टनर अजय गुप्ता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में जालसाजी के एंगल से भी जांच की जा रही है. लूथरा भाइयों से जुड़े कुछ दस्तावेजों की जांच बाकी है. इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ जालसाजी की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं.
इस बीच नाइट क्लब में लगी भीषण आग के एक अन्य आरोपी और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है. पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के माध्यम से खोसला के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस आगजनी में 25 लोगों की मौत हो चुकी है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त सुरिंदर खोसला गोवा में ही मौजूद थे. हालांकि, आशंका है कि वो अगले ही दिन यानी 7 दिसंबर को यूनाइटेड किंगडम फरार हो गए. पुलिस ने उन्हें भारत लाने के लिए जरूरी अंतरराष्ट्रीय प्रक्रिया शुरू कर दी है. सेंट्रल एजेंसियों के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.
माना जा रहा है कि सुरिंदर खोसला अरपोरा स्थित 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिकों में से एक हैं. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस जमीन पर नाइट क्लब बना था, वह जमीन सुरिंदर खोसला को लीज पर दी गई थी. इसको लेकर उनकी असली मालिक प्रदीप घाडी अमोनकर के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है.
इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार लोगों में नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा, गौरव लूथरा, अजय गुप्ता और पांच अन्य आरोपी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल जांच जारी है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






