
अगर हार्दिक और रिंकू साथ खेले तो बनेगा स्पेशल कॉम्बो... T20 वर्ल्ड कप में दूर होगी फिनिशर की समस्या!
AajTak
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 20 मार्च को निर्धारित हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम काफी संतुलित नजर आ रही है. टीम में हार्दिक पंड्या और रिंकू सिहं जैसे बिग हिटर भी मौजूद हैं.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (रविवार) को किया गया था. भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वााले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि अक्षर पटेल को उनका डिप्टी बनाया गया है. शुभमन गिल और जितेश शर्मा स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, जिन्हें वर्ल्ड कप टीम से ड्रॉप किया गया है. ईशान किशन और रिंकू सिंह को इन दोनों खिलाड़ियों के बदले टीम में जगह मिली है.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के शौर्य पर काले बादल! जल्दी शोहरत, IPL में बरसता पैसा बन सकते हैं जंजाल
ईशान किशन और रिंकू सिंह टीम का तो हिस्सा बन गए, लेकिन उनके लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना आसान नहीं होगा. ईशान किशन अक्सर सलामी बल्लेबाज की भूमिका में ही दिखते हैं, जबकि रिंकू सिंह लोअर मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर आजमा सकती है, जिसके कारण ईशान को मौके के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. उधर शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर के होते रिंकू का खेलना मुश्किल लग रहा है. सुंदर और शिवम लोअर ऑर्डर बल्लेबाज की भूमिका तो अच्छे से निभा ही सकते हैं, साथ ही गेंद से भी उपयोगी साबित होते हैं.
वैसे रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल कर भारतीय टीम शानदार चाल भी चल सकती है. रिंकू सिंह यदि खेलते हैं, तो हार्दिक पंड्या की तरह ही वो बल्ले से इम्पैक्ट डाल सकते हैं. दोनों मिलकर फिनिशर की भूमिका भी अच्छे से निभाने में सक्षम हैं. हार्दिक और रिंकू की बल्लेबाजी प्रोफाइल एक जैसी भी है और अलग भी. दोनों को आमतौर पर फिनिशर माना जाता है, लेकिन इन दोनों के खेल में इससे कहीं ज्यादा गहराई है. हार्दिक और रिंकू की बैटिंग मजबूत तकनीक पर आधारित है. जरूरत पड़ने पर दोनों स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं, पारी को संभाल सकते हैं और बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी खेलने में सक्षम हैं. हालांकि सामान्य परिस्थितियों में इनका मुख्य रोल पहली गेंद से आक्रमण करना होता है.
हार्दिक की पावरफुल हिंटिंग, रिंकू भी कम नहीं... हार्दिक पंड्या और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी का असर ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों पर भी पड़ता है. जब टीम में नीचे बड़े हिटर मौजूद होते हैं, तो ऊपर के बल्लेबाज आजादी से खेलते हैं, जिससे टीम अपने संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर पाती है. चोट से वापसी के बाद हार्दिक बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं. हार्दिक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में 186.84 की स्ट्राइक रेट और 71.00 की औसत से 142 रन बनाए थे.
सबसे खास बात यह है कि हार्दिक ज्यादा जोखिम उठाए बिना बड़े शॉट्स खेला करते हैं. उन्हें रोकने के लिए गेंदबाजों को बिल्कुल सटीक लेंथ-लाइन पर बॉलिंग करनी पड़ती है, हल्की सी भी गलती हुई और वो गेंद को बाउंड्री पार भेज देते हैं. अहमदाबाद में कॉर्बिन बॉश की यॉर्कर सिर्फ एक मिलीमीटर से चूकी और हार्दिक ने गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया था. वडोदरा से आने वाले हार्दिक गेंद को फ्लैट तरीके से मारते हैं।

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






