
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड वन अतिक्रमण पर अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाएं
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में वन भूमि के अतिक्रमण पर अधिकारियों को फटकार लगाई है. कोर्ट ने इसे लेकर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो अपनी रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में ही देगी.
उत्तराखंड में वन भूमि पर निजी संस्थाओं के कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक को यह भी निर्देश दिए कि वे इस मामले को लेकर एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन करें.
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है. इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेंच कर रही है. जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने उत्तराखंड प्रशासन और वन विभाग पर गंभीर सवाल किए. कोर्ट ने कहा कि यह बहुत ही चौंकाने वाला है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी होते हुए भी अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं, मूकदर्शक बने हुए हैं.
यह भी पढ़ें: अवैध निर्माण और कर्ज न चुकाने के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- लोग क्रेजी हो गए हैं...
कोर्ट ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित करने के निर्देश दिए, जो संबंधित संस्थाओं की भूमिका के साथ ही प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच करेगी. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कहा कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट सीधे कोर्ट को सौंपेगी. इसमें वन भूमि पर कब्जे से जुड़े तथ्यों के साथ ही इसके कारण नुकसान का पूरा ब्यौरा होगा.
यह भी पढ़ें: मानिकराव कोकाटे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, विधायक बने रहेंगे, दोषसिद्धि पर लगी रोक
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की बात सर्वोच्च न्यायालय ने कही है. कोर्ट ने कहा कि वन भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस मामले में अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






