
'कोडीन केस में बुलडोजर एक्शन की तैयारी, फातिहा पढ़ने के लायक भी नहीं छोड़ेंगे', यूपी विधानसभा में सपा पर जमकर बरसे CM योगी
AajTak
यूपी विधानसभा में सीएम योगी ने कोडीन सिरप तस्करी के लिए सपा को घेरा और सबूत पेश करते हुए आरोपियों के सपा कनेक्शन का दावा किया. उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी कि वे 'फातिहा पढ़ने' लायक भी नहीं बचेंगे. साथ ही, उन्होंने वंदे मातरम और तुष्टीकरण पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया.
यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोडीन सिरप घोटाले और 'वंदे मातरम' को लेकर विपक्षी दलों को घेरा. उन्होंने सबूतों के साथ दावा किया कि सिरप तस्करी के मुख्य आरोपियों के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं. बकौल सीएम- जो भी अपराधी होगा, बचने नहीं पाएगा... आपको (सपाइयों) फातिहा पढ़ने के लायक भी नहीं छोड़ेंगे, ऐसी कड़ी कार्रवाई करेंगे. साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर इतिहास में तुष्टीकरण की राजनीति शुरू करने का आरोप लगाया.
आपको बता दें कि सीएम योगी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोडीन सिरप मामले और राष्ट्रीय गौरव के मुद्दों पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सदन में फोटो और दस्तावेजों के साथ दावा किया कि कोडीन सिरप के इलीगल डायवर्जन में शामिल अमित यादव जैसे आरोपी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी हैं.
सीएम ने बताया कि यूपी पुलिस और एसटीएफ ने एक हजार से अधिक नमूने लेकर कड़ी कार्रवाई की है और इन आरोपियों को सपा सरकार के समय ही लाइसेंस मिले थे. संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस द्वारा 'वंदे मातरम' के अंश हटाने को तुष्टीकरण की पहली आधिकारिक मिसाल बताया और विरोध करने वालों से माफी की मांग की.
कोडीन सिंडिकेट और सपा का कनेक्शन
सीएम योगी ने सदन में अमित यादव की फोटो दिखाते हुए पूछा कि क्या वह वाराणसी कैंट से सपा का प्रत्याशी नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पैसों से अमित यादव ने 2024 में दुबई की यात्रा की थी. उन्होंने मनोज यादव, राजीव यादव और मुकेश यादव जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी फर्जी फर्म बनाकर अवैध कारोबार में शामिल हैं. सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि 'आलोक सिपाही है पक्का सपाई', जिसे सरकार ने बर्खास्त किया है और उसकी तस्वीरें अखिलेश यादव के साथ मौजूद हैं.
तुष्टीकरण के इतिहास पर प्रहार

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






