
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी महायुति की जबरदस्त जीत... BJP ने 2180 सीटें जीती, 63% रहा स्ट्राइक रेट
AajTak
महाराष्ट्र के 288 स्थानीय निकायों के चुनाव नतीजे घोषित हो चुके हैं. बीजेपी 63 प्रतिशत के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी कोंकण में अपना दबदबा साबित किया है. दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. विश्लेषण में सामने आया है कि एमवीए में वोट ट्रांसफर की समस्या रही, जिसकी वजह से उन्हें ज्यादातर सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा.
21 दिसंबर 2025 को घोषित महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव (नगर परिषद एवं नगर पंचायत) के परिणामों में महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट एवं एनसीपी-अजित पवार) ने बड़ी बढ़त हासिल की है.
नगर परिषदों और नगर पंचायतों की कुल 288 स्थानीय निकाय में पार्षद और सदस्य सीटों के आधार पर किए गए विश्लेषण में बीजेपी सबसे प्रभावी पार्टी के रूप में उभरी है. इस चुनाव में महायुति के घटक दल बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार ने बड़ी संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ा. हालांकि, लगभग 40% वार्डों में महायुति सहयोगियों के बीच फ्रेंडली फाइट होने से कुल प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा रही.
BJP का विजय रथ
विश्लेषण के अनुसार, बीजेपी ने 3450 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 2180 सीटों पर जीत दर्ज की. पार्टी का स्ट्राइक रेट 63.1 फीसदी रहा जो 2020-21 के मुकाबले करीब 12 फीसदी ज्यादा है. इसका मतलब है कि बीजेपी ने जहां-जहां उम्मीदवार उतारे, वहां लगभग हर तीन में से दो सीटें जीतीं. विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा.
शिंदे का नया गढ़ बना कोंकण
शिवसेना शिंदे गुट ने 1620 सीटों पर चुनाव लड़कर 890 सीटों पर जीत हासिल की. 54.9 फीसदी का स्ट्राइक रेट शिंदे गुट के लिए अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है. ठाणे और कोंकण बेल्ट में इस गुट की जमीनी पकड़ साफ तौर पर नजर आई.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






