
Bulandshahr: हाइवे पर गैंगरेप के केस में 9 साल बाद आया फैसला, 5 दोषी करार, आज होगा सजा का ऐलान
AajTak
बुलंदशहर NH-91 गैंगरेप केस में 9 साल बाद आखिरकार बड़ा फैसला आ ही गया. इस मामले में मुख्य पॉक्सो कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है. अब उनकी सजा का ऐलान 22 दिसंबर को होगा.
वो 29 जुलाई 2016 का दिन था, जब यूपी के बुलंदशहर जिले में नेशनल हाईवे-91 पर एक मां और नाबालिग बेटी के साथ हुई गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. उनके परिवार को हाईवे पर रोककर हथियारों के बल पर बंधक बनाया गया था. फिर परिवार के सामने ही मां और बेटी के साथ गैंगरेप किया गया था. अब करीब 9 साल बाद इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. बुलंदशहर की मुख्य पॉक्सो कोर्ट ने पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है. इस मामले में अदालत 22 दिसंबर को सजा पर फैसला सुनाएगी.
बुलंदशहर गैंगरेप केस इस जघन्य अपराध की गूंज केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में आक्रोश फैल गया था. घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे. मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पेट्रोलिंग वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी, थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज को निलंबित किया गया था. वहीं तत्कालीन एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ सिटी पर भी कार्रवाई की गाज गिरी थी. इस केस ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गहरी चोट की थी.
सुनवाई के दौरान कई आरोपी हुए बाहर पुलिस ने इस मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया था. हालांकि लंबी सुनवाई के दौरान घटनाक्रम बदलता रहा. एक आरोपी सलीम की मौत हो गई. वहीं अजय उर्फ असलम उर्फ कालिया हरियाणा में और बंटी उर्फ गंजा उर्फ बबलू नोएडा में STF के साथ मुठभेड़ में मारे गए. इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों रहीसुद्दीन, जावेद उर्फ शावेज और जबर सिंह को सीबीआई ने क्लीनचिट दे दी. अंततः शेष बचे पांच आरोपियों को अदालत ने दोषी ठहराया है.
वारदात की काली रात घटना 28 जुलाई 2016 की रात करीब डेढ़ बजे की है. पीड़िता अपने पिता, ताऊ, ताई, मां और तहेरे भाई के साथ दिल्ली से नोएडा होते हुए शाहजहांपुर जा रही थी. बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दोस्तपुर के पास आरोपियों ने कार के आगे लोहे की भारी वस्तु फेंक दी. वाहन को नुकसान का भ्रम देकर जब परिवार नीचे उतरा, तो सभी को गन पॉइंट पर ले लिया गया. इसके बाद आरोपी उन्हें जंगल की ओर घसीट ले गए.
परिवार के सामने मां-बेटी से गैंगरेप आरोपियों ने पूरे परिवार को हाईवे के किनारे बंधक बना लिया था. फिर हथियारों की नोक पर मां और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया गया. इस दौरान पीड़ित परिवार के सदस्य कुछ भी करने में असहाय थे. यह वारदात केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी बेहद भयावह थी. जांच में सामने आया कि उसी दिन नाबालिग पीड़िता को जीवन में पहली बार मासिक धर्म आया था, जिससे उसकी हालत और भी संवेदनशील थी.
फॉरेंसिक सबूत बने मजबूत कड़ी मामले की विवेचना के दौरान अहम फॉरेंसिक साक्ष्य सामने आए. पीड़िता की मां के पेटीकोट पर मिले सीमेन का मिलान आरोपियों से हुआ. इसे अदालत में मजबूत सबूत के तौर पर पेश किया गया. इस वैज्ञानिक प्रमाण ने आरोपियों की भूमिका को पुख्ता किया. यही कारण रहा कि लंबे समय बाद भी केस कानूनी रूप से मजबूत बना रहा और दोष सिद्ध करने में सफलता मिली.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






