
'क्या तुम बांग्लादेशी हो?' केरल में दलित युवक की लिंचिंग, पहचान पूछते हमलावरों का वीडियो आया सामने
AajTak
पुलिस ने चोरी के आरोपों पर जांच शुरू की है, जबकि परिवार ने कड़ी कार्रवाई और 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. CPI(M) ने इस घटना को RSS द्वारा फैलाए गए नस्लीय नफरत का परिणाम बताया है. मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है.
केरल के पलक्कड़ जिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ से आए एक प्रवासी मजदूर की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक से उसकी पहचान पूछते दिख रहे हैं. वीडियो में हमलावर उससे पूछते हैं, 'क्या तुम बांग्लादेशी हो?' और इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती है. वीडियो में साफ दिखता है कि कुछ लोग युवक से पूछताछ कर रहे हैं, उसे थप्पड़ मार रहे हैं और एक व्यक्ति दूसरे के मारने पर हंसता हुआ भी सुनाई देता है.
मृतक की पहचान राम नारायण बघेल के रूप में हुई है. उसे वालायार के अट्टापल्लम इलाके में स्थानीय लोगों के एक समूह ने पीटा. पुलिस का कहना है कि हमला चोरी के आरोपों के बाद हुआ, हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि बघेल के पास से कोई चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ है. मामले की जांच इसी आधार पर की जा रही है.
क्या है पूरा मामला
बताया गया है कि पिटाई के दौरान बघेल अचानक गिर पड़े और उन्होंने खून की उल्टियां कीं. स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें तुरंत पलक्कड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई. त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमॉर्टम में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे साफ होता है कि उनके साथ बेहद बेरहमी की गई.
इस लिंक से देखें वीडियो
परिवार ने शव लौटाया

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






