
बाबरी मस्जिद से भागवत भजन तक... हुमायूं कबीर अपनी 'जलेबी' पॉलिटिक्स से कैसे जीतेंगे बंगाल की 100 सीटें?
AajTak
बीजेपी से टीएमसी होते हुए हुमायूं कबीर ने अब अपनी राजनीतिक पार्टी बना ली है. एक तरफ वो मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं, और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं - आखिर पश्चिम बंगाल चुनाव में वो किस मोड़ पर नजर आने वाले हैं.
निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी नई पार्टी बना ली है. टीएमसी के एक्शन के फौरन बाद ही हुमायूं कबीर ने कहा था कि वो 22 दिसंबर को अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे, और बना भी लिया. हुमायूं कबीर ने अपनी पार्टी का नाम रखा है - जनता उन्नयन पार्टी.
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनवाने को लेकर चर्चा में आए, और उसी वजह से टीएमसी से निकाले गए हुमायूं कबीर ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को जवाब भी दिया है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी कर रहे हैं.
हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल चुनाव में 100 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में करीब तीन महीने बाद ही चुनाव होने जा रहे हैं. अपनी राजनीतिक पार्टी के नाम के ऐलान से पहले न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में हुमायूं कबीर ने बताया कि आम आदमी के लिए काम करने के लिए और चुनाव लड़ने के लिए पार्टी बनाई जा रही है.
मोदी और भागवत की तारीफ
पश्चिम बंगाल दौरे में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने वहां बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने को राजनीतिक साजिश बताया है. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में हुमायूं कबीर ने बीते 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद बनाने का प्रतीकात्मक उद्घाटन किया था.
हुमायूं कबीर का नाम लिए बगैर ही मोहन भागवत ने कहा है, अब फिर से बाबरी मस्जिद बनाकर उस झगड़े को शुरू करने का राजनीतिक षडयंत्र किया जा रहा है... ये केवल वोट बैंक के लिए हो रहा है... जबकि ये न तो हिंदुओं और न ही मुसलमानों की भलाई के लिए है... झगड़ा खत्म हो रहा है... अच्छी सद्भावना बनेगी, लेकिन फिर से खाई चौड़ी करने का प्रयास हो रहा है... ऐसा नहीं होना चाहिए.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






