
गुजरात: आदिवासी के शव को कंधा देने पहुंचे सांसद धवल पटेल, गौ-हत्या से इनकार पर हुई थी हत्या
AajTak
नवसारी जिले के डाभेल गांव में आदिवासी युवक दीपक हलपति की चार दिन के इलाज के बाद मौत हो गई. गाय काटने से इनकार पर उस पर जानलेवा हमला किया गया था. घटना से आदिवासी समाज में आक्रोश है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार की तलाश जारी है.
गुजरात के नवसारी जिला के जलालपोर तालुका स्थित डाभेल गांव में 15 दिसंबर को आदिवासी समाज के एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक दीपक हलपति की चार दिन के इलाज के बाद मौत हो गई. घटना के बाद दीपक हलपति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया था.
पुलिस को दिए बयान में दीपक ने बताया कि डाभेल गांव के कुछ लोग, जो कसाई का काम करते हैं, उस पर गाय काटने का दबाव बना रहे थे. दीपक ने जब इस काम से इनकार किया और नाराजगी जताई, तो इन लोगों ने एकजुट होकर उस पर हमला कर दिया. हमले में उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए थे. इसके अलावा अंदरूनी चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान शुक्रवार रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई.
आदिवासी युवक की मौत से जनता में आक्रोश
दीपक की मौत के बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला. आदिवासी समाज के साथ हिंदू संगठन और अन्य लोग भी परिवार के समर्थन में सामने आए. आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और समाज के लोगों ने दीपक का शव लेने से इनकार कर दिया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वलसाड डांग के सांसद धवल पटेल ने पुलिस से संपर्क किया और सख्त कार्रवाई की मांग की. सांसद धवल पटेल डाभेल गांव पहुंचे और दीपक की स्मशान यात्रा में शामिल होकर कंधा भी दिया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या और एट्रोसिटी एक्ट के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार अन्य चार आरोपियों की तलाश जारी है.
जांच अधिकारी डीवाईएसपी हरीश चांदू ने बताया कि 16 दिसंबर को इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी. इसके बाद 17 दिसंबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक वयस्क और दो नाबालिग शामिल हैं. मुख्य आरोपी को दो दिन के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को चाइल्ड ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






