
'हिंदी सीखो वरना...', विवादों में BJP पार्षद, दिल्ली में विदेशी नागरिक को धमकाने का आरोप
AajTak
दिल्ली के एक सार्वजनिक पार्क में अफ्रीकी मूल के एक विदेशी नागरिक के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी की निगम पार्षद रेनू चौधरी विवादों में आ गई हैं. वीडियो में पार्षद विदेशी नागरिक से हिंदी सीखने की बात कहती दिख रही हैं, जिसे कई लोगों ने नस्लीय भेदभाव और असहिष्णुता बताया.
राजधानी दिल्ली के एक सार्वजनिक पार्क में अफ्रीकी मूल के एक विदेशी नागरिक के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निगम पार्षद रेनू चौधरी विवादों में घिर गई हैं. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पार्षद विदेशी नागरिक से हिंदी सीखने की बात कहती नजर आ रही हैं.
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब अफ्रीकी नागरिक पार्क में शांतिपूर्वक समय बिता रहा था. वीडियो में पार्षद का लहजा आक्रामक और चेतावनी भरा बताया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स ने इस व्यवहार को नस्लीय भेदभाव और विदेशी नागरिकों के प्रति असहिष्णुता करार दिया है.
सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि भारत के लाखों नागरिक अफ्रीकी देशों सहित दुनिया के कई हिस्सों में रहते और काम करते हैं, जहां वे स्थानीय भाषाओं में पूरी तरह दक्ष नहीं होते, इसके बावजूद उन्हें सम्मानपूर्वक रहने और काम करने की अनुमति मिलती है. ऐसे में भारत की राजधानी में किसी विदेशी नागरिक को भाषा के आधार पर धमकाना न केवल संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि इससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंचता है.
पार्षद रेनू चौधरी ने क्या कहा?
हालांकि, इस पूरे मामले पर निगम पार्षद रेनू चौधरी ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि संबंधित अफ्रीकी नागरिक पिछले करीब 15 वर्षों से इलाके में रह रहे हैं और प्राइवेट तौर पर फुटबॉल कोचिंग देते हैं. पार्षद के अनुसार, जिस दिन यह वीडियो बनाया गया, उस दिन ग्राउंड में लगभग 20 अफ्रीकी नागरिक मौजूद थे.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






