
अश्लील वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग और 24 महिलाओं से रेप... दिल दहला देगी 'सीरियल रेपिस्ट' की खौफनाक कहानी
AajTak
16 साल तक खामोशी में दबी एक चीख आखिरकार सामने आई. मुंबई में एक मूक-बधिर महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की सच्चाई उजागर कर दी. उसकी गवाही ने ऐसे आरोपी को बेनकाब किया, जिसने दिव्यांग महिलाओं को नशे, डर और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर कई वर्षों तक यौन शोषण किया.
मुंबई में मूक-बधिर महिलाओं के साथ यौन शोषण का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां एक आरोपी अपनी जाल में फंसाकर एक-दो नहीं बल्कि 24 महिलाओं का यौन उत्पीड़न कई वर्षों तक करता रहा. उनके अश्लील वीडियो बनाकर, उन्हें ब्लैकमेल कर, उनसे पैसे और कीमती सामान तक लूटता रहा.
इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़ित महिला ने 16 साल बाद अपनी खामोशी तोड़ी. उसकी गवाही के आधार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, पीड़िता महिला की एक दोस्त ने आरोपी की करतूतों से तंग आकर खुदकुशी की कोशिश की थी. इस घटना ने पीड़िता को अंदर तक झकझोर दिया. उसने तय कर लिया कि अब चुप नहीं रहेगी.
इसके बाद पीड़िता ने साल 2009 में अपने साथ हुई घटना को एक वीडियो कॉल के दौरान साइन लैंग्वेज में अपने दोस्तों के सामने रखा. यह कॉल एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए हुई. उसने खुलासा करते हुए बताया कि उसके साथ पहली बार जब वारदात हुई, तब वो नाबालिग थी. मुंबई के वेस्टर्न सबर्ब्स में रहती थी. उसकी एक दोस्त उसे मुंबई घुमाने के बहाने साथ ले गई.
धोखे से आरोपी के घर ले गई थी दोस्त और...
वो उसे लेकर आरोपी महेश पवार के सांताक्रूज के वाकोला स्थित घर ले गई. वहां जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे समोसे और ड्रिंक ऑफर किए गए. उसे जबरन ड्रिंक पिलाई गई, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ पहले से मिलाया गया था. थोड़ी देर बाद उसकी दोस्त उसे आरोपी के साथ अकेला छोड़कर वहां से चली गई. इसके बाद आरोपी ने उसका यौन शोषण किया.
ड्रग्स देकर पीड़िता का रेप करना शुरू किया

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






