
मुंबई: लेडीज कोच में चढ़ने पर टोका, छात्रा को चलती ट्रेन से फेंका
AajTak
नवी मुंबई में एक व्यक्ति ने महिला कोच में चढ़ने से रोके जाने पर 18 वर्षीय छात्रा को चलती लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया. छात्रा ट्रैक पर गिर गई, लेकिन समय रहते बचा ली गई. आरोपी शेख अख्तर नवास को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. छात्रा का इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी मानसिक स्वास्थ्य उपचार में बताया गया है.
नवी मुंबई में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को चलती लोकल ट्रेन से एक किशोरी छात्रा को धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने महिला कोच में बिना अनुमति चढ़ने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद आरोपी ने यह कदम उठाया.
महिला कोच में जबरन चढ़ा आरोपी पुलिस ने बताया कि आरोपी शेख अख्तर नवास (50) ने 18 दिसंबर की सुबह पनवेल और खारघर स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन के महिला आरक्षित डिब्बे में प्रवेश किया था. जब महिला यात्रियों ने शोर मचाया और उसे ट्रेन से उतरने को कहा, तो वह घबरा गया.
छात्रा को चलती ट्रेन से दिया धक्का इसी दौरान आरोपी ने कॉलेज जा रही 18 वर्षीय छात्रा श्वेता महाडिक को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. छात्रा ट्रैक पर गिर गई, लेकिन वहां मौजूद कुछ मजदूरों ने समय रहते उसे खींचकर किनारे कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
यात्रियों की सूचना पर आरोपी पकड़ा गया घटना के बाद कुछ यात्रियों ने GRP कंट्रोल रूम को सूचना दी. ट्रेन के एक स्टेशन पर रुकते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. पनवेल GRP थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
छात्रा का इलाज जारी पुलिस के अनुसार, घायल छात्रा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बेघर था और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा इलाज करा रहा था.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.







