
गेम में मरते ही असल जिंदगी में भी हो जाएगी मौत, बनाने वाले को भी नहीं हो रही है खेलने की हिम्मत!
AajTak
Oculus Rift के क्रिएटर Palmer Luckey ने अपने लेटेस्ट वर्चुअल रियलिटी (VR) को लेकर जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया है कि इस नए VR हेडसेट को काफी ज्यादा पावरफुल बनाया जा रहा है. इससे अगर कोई प्लेयर गेम में मरता है तो रियल लाइफ में भी उसकी मौत हो जाएगी.
गेमिंग इंडस्ट्री लगातार बदलती रहती है. अब एक नई रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है. Oculus Rift के फाउंडर और डिजाइनर Palmer Luckey ने अपने लेटेस्ट वर्चुअल रियलिटी (VR) मास्टरपीस के बारे में जानकारी दी है. इसको लेकर बताया गया है कि अगर आप गेम में मरते हैं तो आप रियल लाइफ में भी मर जाएंगे.
NerveGear दिया गया है नाम
ये VR हेडसेट काफी पावरफुल रहेगा. उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि इस हेडसेट को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि इस पर आधा काम हो चुका है. इसको उन्होंने NerveGear नाम दिया है. ये एक नॉर्मल वीआर की तरह होगा जिसमें तीन एक्सप्लोसिव चार्ज तक हो सकते हैं.
इन चार्ज को फोटोसेंसर से फिट किया जाएगा. इससे प्लेयर जैसे ही गेम में मरेगा रियल लाइफ में भी उसकी मौत हो जाएगी. ये एक्सप्लोसिव तब एक्टिवेट होंगे जब किसी खास फ्रीक्वेंसी में स्क्रीन पर रेड फ्लैश होगी. इसको गेम डिजाइनर गेम के हिसाब से डिजाइन कर सकते हैं.
वर्चुअल वर्ल्ड में रियल का अहसास
Palmer Luckey ने अपने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि रियल लाइफ को वर्चुअल अवतार से जोड़ने का आइडिया हमेशा से उन्हें आकर्षित करता रहा है. आप दांव को मैक्सिमम लेवल तक ले जाते हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि वो वर्चुअल वर्ल्ड और इसमें मौजूद प्लेयर्स से कैसे इंटरैक्ट करते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









