
गेंदबाज ने नहीं 'भूत' ने बल्लेबाज को किया आउट? लोग हैरान, Video वायरल
AajTak
विकेट के बेल्स (गिल्ली) रहस्यमय तरीके से अपने आप पिच पर गिर गई, जिसके बाद विपक्षी टीम ने हिट-विकेट के लिए अपील कर दी. ये देखकर अंपायर भी चकरा गए.
आपने चमत्कार फिल्म तो देखी होगी जिसमें एक भूत (अभिनेता नसीरुद्दीन शाह) टीम को अपनी जादुई शक्ति से मैच जिता देता है. जिम्बाब्वे-बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे T20 मैच के दौरान ऐसा तो कुछ नहीं हुआ लेकिन जो विचित्र घटना कैमरे में कैद हुई उसके बाद लोग इसकी तुलना भूत से जरूर करने लगे. (तस्वीर - वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया) दरअसल विकेट बेल्स (गिल्ली) रहस्यमय तरीके से अपने आप पिच पर गिर गई, जिसके बाद विपक्षी टीम ने हिट-विकेट के लिए अपील कर दी. ये देखकर अंपायर भी चकरा गए. (तस्वीर - वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया) बांग्लादेश की पारी के 18वें ओवर के दौरान ये रहस्यमय घटना हुई जब मोहम्मद सैफुद्दीन स्ट्राइक पर थे. तेंदई चतरा अपने ओवर की पांचवीं गेंद फेंक रहे थे, तभी बेल्स गिर गई. बेल्स गिरने की आवज सुनकर सैफुद्दीन ने पीछे मुड़कर देखा कि क्या हुआ? (तस्वीर - वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया)
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









