
गुरुग्राम: चर्म रोग से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी में करता था काम
AajTak
गुरुग्राम की सुशांत लोक-1 इलाके में एक इंजीनियर ने अपने घर में सुसाइड कर लिया. जब उसने यह कदम उठाया, तब परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे. घटना की जानकारी उस समय हुई जब उसका कुक घर पहुंचा. पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय युवक चर्म रोग से पीड़ित था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया.
गुरुग्राम की सुशांत लोक-1 इलाके में रहने वाले एक 32 साल के शख्स ने आत्महत्या कर ली. शख्स की पहचान अमन पुरी के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि अमन अमेरिका की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था. वह लंबे समय से स्किन डिजीज से परेशान था. इसी से परेशान होकर उसने अपनी जान ले ली.
जानकारी के मुताबिक अमन पुरी रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटा और अपने कमरे में चला गया. रात में रसोइया ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. उसने बताया कि जब उसने जाकर कमरे का दरवाजा खोला तो पुरी को पंखे से फंदे से लटका मिला. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा चर्म रोग से परेशान था. पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव सोमवार शाम को परिजनों को सौंप दिया. मृतक के माता-पिता घर पर नहीं थे और अपने व्यवसाय के सिलसिले में पुणे गए थे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










