
गुरिल्ला वारफेयर... तालिबान लड़ाकों की वो ताकत जो पाक आर्मी पर पड़ रही भारी, कौन कहां मजबूत?
AajTak
अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तालिबान के गुरिल्ला हमले बढ़े हैं. छोटे छापामार हमलों से पाक सेना को भारी नुकसान हुआ है. तालिबान मजबूत है. पहाड़ी इलाका, स्थानीय समर्थन, आईईडी का फायदा तालिबान को मिल रहा है. पाक सेना के 500+ सैनिक मारे गए. सीजफायर हुई लेकिन तनाव बरकरार.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ रहा है. तालिबान लड़ाके पाकिस्तानी सेना पर हमले कर रहे हैं. ये हमले पारंपरिक जंग की तरह नहीं हैं – ये "गुरिल्ला युद्ध" (छापामार युद्ध) के तरीके से हो रहे हैं. गुरिल्ला युद्ध में छोटे-छोटे समूह अचानक हमला करते हैं, फिर भाग जाते हैं. तालिबान इसी ताकत से पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचा रहा है. लेकिन सवाल यह है: तालिबान कहां मजबूत है? पाकिस्तानी सेना कहां?
गुरिल्ला युद्ध को "छापामार युद्ध" कहते हैं. यह बड़ी फौज बनाम छोटे विद्रोहियों की जंग है. इसमें...
यह भी पढ़ें: जिस राफेल फाइटर जेट ने ऑपरेशन सिंदूर में लिया था हिस्सा, उसी में प्रेसिडेंट मुर्मू ने भरी उड़ान
यह युद्ध वियतनाम (1960-70) या अफगानिस्तान (1980-90) में सोवियत सेना के खिलाफ इस्तेमाल हुआ. तालिबान ने अमेरिकी सेना (2001-2021) को भी इसी से हराया. अब पाकिस्तानी सेना का नंबर है. क्योंकि तालिबान के पास आधुनिक हथियार कम हैं, लेकिन पहाड़ी इलाकों की जानकारी और जिद बहुत है.
अक्टूबर 2025 में अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भारी झड़पें हुईं. 9 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में...

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







