
गुजरात विधानसभा चुनाव: गौरव विकास यात्रा से आदिवासियों का दिल जीतेगी बीजेपी?
AajTak
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. गौरव विकास यात्रा के जरिए मतदाताओं को लुभाने के लिए बीजेपी पूरी जोर लगा रही है. साथ ही आदिवासियों को लेकर भी पार्टी का खास प्लान है. इसको लेकर बीजेपी आलाकमान खुद एक्टिव हो गया है.
गुजरात के सियासी रण में बीजेपी पूरा जोर लगा रही है. इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह खुद एक्टिव हो गए हैं. जेपी नड्डा ने बहुचराजी से आशापुरा कच्छ और द्वारिका से पोरबंदर की गुजरात विकास यात्रा की शुरुआत करवायी. आमित शाह अहमदाबाद के झाझरका से सोमनाथ और नवसारी में उनाई माता मंदिर से फागवेल और उनाई माता मंदिर से अंबाजी तक की यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे.
गुजरात गौरव यात्रा के जरिए बीजेपी आदिवासी वोट बैंक को लुभाने की कोशिश में लगी है. आदिवासी वोट बैंक को यहां कांग्रेस का पारंपरिक वोट बैंक कहा जाता है. बीजेपी बखूबी जानती है कि अगर उन्हें अपने 150+ सीट के टारगेट को हासिल करना है तो ये आदिवासी वोट के बिना संभव नहीं है.
गुजरात में 15% आदिवासी वोट बैंक
गुजरात में अगर आदिवासी वोट बैंक की बात की जाए तो, यहां 15% आदिवासियों का वोट बैंक है. इसका सीधा असर गुजरात की 27 से ज्यादा सीटों पर देखने को मिलता है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही इसे अपनी ओर खींचने के प्रयास करती रहती हैं. इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में है. आदिवासी वोट बैंक को वर्षों से कांग्रेस का पांरपारिक वोट बैंक माना जाता है और कांग्रेस भी इस बार अपना वोट बैंक किसी ना किसी तरह से बनाए रखना चाहती है.
कांग्रेस ने सुखराम राठवा को बनाया विपक्ष का नेता
जब पूरी की पूरी सरकार को बदला गया तो कांग्रेस ने भी अपने विपक्ष के नेता को बदला और आदिवासी नेता सुखराम राठवा को विपक्ष का नेता बनाया. कांग्रेस ने बीटीपी के युवा नेता राजेश वसावा को खुद की पार्टी में शामिल किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










