
गुजरात में अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन, अहमदाबाद और सूरत में पकड़े गए 500 से ज्यादा संदिग्ध
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में 400 से अधिक संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है. सूरत पुलिस की एसओजी (Special Operation Group) और क्राइम ब्रांच टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 100 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 24 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करके उन्हें केंद्र के उस फैसले से अवगत कराया था, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों को 14 श्रेणियों में जारी सभी मौजूदा वैध वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा था कि वे अपने यहां रह रहे पाकिस्तानियों और अन्य अवैध प्रवासियों का पता लगाएं और उन्हें 26 से 29 अप्रैल तक की समय सीमा के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहें.
केंद्र सरकार के इस निर्देश के बाद सभी राज्यों, खासकर भाजपा शासित राज्यों ने अपने यहां रह रहे अवैध प्रवासियों की पहचान करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है. इसी सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद में 400 से अधिक संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राजियन ने कहा, 'हमने एसओजी, ईओडब्ल्यू, जोन 6 और हेडक्वार्टर की टीमों के साथ मिलकर अहमदाबाद शहर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी प्रवासियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान 400 से ज्यादा संदिग्ध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है.'
यह भी पढ़ें: 'वीजा कैंसिल... पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजें', अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर दिए निर्देश
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: This morning, starting from 3 am, the Ahmedabad Crime Branch, along with teams from the SOG, EOW, Zone 6, and Headquarters, organised a combing operation to apprehend foreign immigrants residing illegally in Ahmedabad city. During this operation, more… pic.twitter.com/lYXvQiz0VV
इधर सूरत पुलिस की एसओजी (Special Operation Group) और क्राइम ब्रांच टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 100 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. पुलिस की टीम इन लोगों से पूछताछ कर रही है. अहमदाबाद में हिरासत में लिए गए अवैध प्रवासियों में बांग्लादेशियों की संख्या अधिक है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने कहा, 'गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी, डीजीपी की सूचना के अनुसार अहमदाबाद में चंडोला के आसपास रहने वाले अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है. हमने 457 अवैध प्रवासियों को पकड़ा है, सभी से पूछताछ जारी है. हम इनको डिपोर्ट करेंगे.'
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Crime Branch Joint CP Sharad Singhal says, "HM, CP and DGP had directed us that illegal immigrants must be held. The Crime Branch registered two FIRs from April 2024 till now. 127 illegal Bangladeshis were caught and 77 were deported... We had inputs… https://t.co/8URmhePjIk pic.twitter.com/ta6zI44erp

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







