
गाजा में युद्धविराम के बाद फूटा अंदरूनी गुस्सा... अब गृहयुद्ध का खतरा मंडराया
AajTak
13 अक्टूबर को गाज़ा में यु्द्ध विराम की शुरुआत हो गई. जिस गाजा में युद्ध को रोकने के लिए, इतना खून खराबा हुआ और जैसे ही ये युद्ध रुकने लगा, तो गाजा के अंदर ही एक नई जंग छिड़ गई है.
दो साल के भीषण गोला बारूदों की जंग के बाद गाजा में अब शांति है. गाजा के अंदर इजरायल और हमास का युद्ध तो रुक गया, लेकिन गाजा के अंदर हमास और एक कबीले के बीच नई जंग छिड़ गई है. इस भिड़ंत मे 27 लोग भी मारे गए. ट्रंप के 20 सूत्रीय गाजा प्लान के बाद भी गाजा पट्टी में दहशत है. अब मानवाधिकार संगठन गाजा के अंदर गृहयुद्ध की आशंका जता रहे हैं. अब सवाल ये है कि आगे गाजा में क्या होगा? क्या डोनाल्ड ट्रंप इस अंदरूनी जंग को भी रुकवा देंगे?
हमास और इजरायल की जंग में सिर्फ गाजा ही तबाह नहीं हुआ. बल्कि हमास के समर्थन करने वाले, हर देश पर इजरायल ने बारूद बरसाया. लेबनान में हसन नसरल्लाह को मार दिया. हिजबुल्लाह नेताओं के पेजर और वॉकी-टॉकी में एक साथ हुए धमाकों से इजरायल ने सबको चौंका दिया. हमास को पस्त करने के लिए, यमन के हूती विद्रोहियों से इज़रायल ने युद्ध लड़ा. लाल सागर में हूतियों से कई बार भीषड़ जंग हुई. इजरायल ने 28 अगस्त 2025 को ऑपरेशन लकी ड्रॉप चलाकर सना में एक उच्चस्तरीय हूती मीटिंग पर हमला किया, जिसमें हूती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी समेत कई बड़े नेता मारे गए.
इजरायल ने चलाए कई ऑपरेशन
हमास को पस्त करने के लिए, इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लायन से तेहरान को दहलाया. ईरान के टॉप कमांडरों को मार गिराया, तो ईरान के साथ 12 दिन तक जंग भी लड़ी. हमास को पस्त करने के लिए, इजरायल ने कतर के दोहा में, हमास नेताओं के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और 57 मुस्लिम देशों से सीधे लोहा ले लिया. गाजा में हमास को नेस्तानाबूद करने के लिए, इज़रायल के गोला-बारूद से 67000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, जिनमें 20,000 बच्चे शामिल हैं. दुनिया के 152 देशों के दबाव के बाद, तब कहीं डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए शांति समझौते का प्लान बनाया.
ट्रंप का इजरायल प्रेम
वो डोनाल्ड ट्रंप जिन्होंने पूरे गाजा युद्ध के दौरान इज़रायल की मदद की. इसलिए, जब युद्धविराम के बाद इज़रायली बंधक गाज़ा से लौटे, तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें इजरायल से बहुत प्यार है और ये इससे समझ सकते हैं कि उनकी बेटी ने तो धर्म तक बदल लिया. जी हां इवांका ने यहूदी से शादी की है

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







