
गवर्नर का मालदा और NCW का मुर्शिदाबाद दौरा, हिंसा पर चौतरफा घिरीं ममता बनर्जी की बढ़ेंगी मुश्किलें?
AajTak
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी की एक ना सुनकर मालदा पहुंच गए. राज्यपाल के पीछे-पीछे राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी मालदा और मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा का मुआयना करने पहुंच गई. इतना ही नहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी मुर्शिदाबाद में हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रही है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा के बाद ममता बनर्जी चौतरफा घिरती नज़र आ रही हैं. क्योंकि वक्फ कानून पर मुर्शिदाबाद में ऐसी हिंसा हुई कि 500 लोगों का पलायन हो गया. बीजेपी और ममता बनर्जी के बीच इसी पर टक्कर चल रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल के गवर्नर और राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम मालदा और मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंची. दोनों ही रिपोर्ट तैयार करने की बात कह रहे हैं.
सवाल ये है कि क्या रिपोर्ट में खामियां मिलने पर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन संभव है? सवाल ये भी है कि ममता बनर्जी ने राज्यपाल से अनुरोध किया था कि वो मुर्शिदाबाद ना जाएं, इसके बाद भी गवर्नर सीवी आनंद बोस मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा क्यों कर रहे हैं? क्या राज्यपाल के हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे से ममता बनर्जी को किसी बात का खतरा नज़र आ रहा है? क्या मुर्शिदाबाद हिंसा का कोई ऐसा सच है, जो ममता बनर्जी छुपा रही हैं और इसलिए उन्होंने कहा कि इस समय कोई मुर्शिदाबाद ना जाए, सिवाय वहां के रहने वालों के. अब ये समझने की कोशिश करते हैं कि मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा पर पश्चिम बंगाल में आगे क्या होगा?
मालदा में हिंसा पीड़ितों से मिले गवर्नर
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी की एक ना सुनकर मालदा पहुंच गए. राज्यपाल के पीछे-पीछे राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी मालदा और मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा का मुआयना करने पहुंच गई. इतना ही नहीं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी मुर्शिदाबाद में हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा कर रही है.
पीड़ितों से मिलकर क्या बोले राज्यपाल? राज्यपाल बोस ने कहा कि मैंने शिविर में रह रहे परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. मैंने उनसे विस्तृत चर्चा की. मैंने उनकी शिकायतें सुनीं और उनकी भावनाओं को समझा. उन्होंने मुझे यह भी बताया कि वे क्या चाहते हैं, निश्चित रूप से, सक्रिय कार्रवाई की जाएगी. राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं ने बताया कि उन्हें धमकाया गया, बदमाश उनके घरों में घुस आए और उनके साथ मारपीट की गई. अपशब्दों का प्रयोग किया गया.
ममता ने राज्यपाल से की मुर्शिदाबाद नहीं जाने की अपील राज्यपाल के मुर्शिदाबाद दौरे को लेकर ममता बनर्जी ने उन्हें रोकने की कोशिश की. ममता ने कहा कि 'मैं गैर-स्थानीय लोगों से अनुरोध करूंगी कि वो अभी मुर्शिदाबाद का दौरा न करें. राज्यपाल से कुछ और दिन प्रतीक्षा करने की अपील करूंगी. स्थिति सामान्य हो रही है, मैंने स्वयं प्रभावित इलाकों का फिलहाल दौरा नहीं करने का निर्णय लिया है. लेकिन राज्यपाल सीवी आनंद बोस, ना सिर्फ ममता बनर्जी की अपील ठुकरा देते हैं और ये भी कहते हैं कि ये उनका कर्तव्य है. हिंसाग्रस्त इलाकों का जायज़ा लेना, राहत शिविरों में रह रहे पीड़ितों का हाल-चाल जानना. मुर्शिदाबाद में कानून व्यवस्था को देखना. हिंसा की जड़ों तक पहुंचना है और वो इस पर अपनी एक रिपोर्ट तैयार करके, केंद्र सरकार को भेजने की बात भी कहते हैं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








