
'गलियों में लुटेरे, बम और धमाकों की आवाज...', सीरिया से लौटे नोएडा के संचित और चंडीगढ़ के सुनील ने क्या बताया?
AajTak
सीरिया में संकट के चलते स्वदेश लौटे भारतीय नागरिकों ने वहां की भयावह हालात का अनुभव शेयर किया, जिसमें लूटपाट और धमाकों की आवाजें उन्हें सुनाई दे रही थी. भारतीय दूतावास की सराहना करते हुए उन्होंने सुरक्षित वापसी के लिए आभार जताया.
सीरिया से गहराते संकट के बीच रविवार को स्वदेश लौटे भारतीय नागरिकों ने मीडिया से बातचीत में वहां के हालात पर बात की. चंडीगढ़ के निवासी और मैकेनिकल इंजीनियर सुनील दत्त ने बताया कि "वहां की सड़कों पर कुछ असामाजिक तत्व भी थे, जो लूटपाट कर रहे थे." उन्होंने कहा कि "आग और धमाकों की आवाजों ने स्थिति को और बदतर बना दिया."
भारतीय दूतावास ने इस संकट के समय में अपनी तत्परता दिखाई और लगातार संपर्क में रहकर उन्हें सुरक्षित रखने की सलाह दी. दिल्ली हवाई अड्डे पर सुनील दत्त ने बताया, "हमसे दूतावास ने कहा कि हम शांत रहें और दरवाजे न खोलें."
यह भी पढ़ें: ईरान के परमाणु केंद्रों पर इजरायल कर सकता है हमला, मिला सीरिया का खुला आसमान
गली-गली में लोग भाग रहे थे लोग, हो रहा था लूटपाट
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले संचित कपूर ने बताया कि वह सीरिया में लगभग सात महीने से थे. हालात 7 दिसंबर को बहुत खराब हो गए थी और उन्हें दमिश्क शहर ले जाया गया था. उन्होंने कहा, "आग और बमबारी से हम सब पैनिक में थे. गली-गली में लोग भाग रहे थे और कुछ लोग तो लूटपाट में भी शामिल थे."
भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, "हमने सीरिया से उन सभी भारतीय नागरिकों को निकाल लिया है जो वहां से लौटना चाहते थे. अब तक, 77 भारतीय नागरिकों को सीरिया से सुरक्षित निकाल लिया गया है."

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








