
गर्लफ्रेंड के लिए मंगाया बर्गर आधा दोस्त ने खा लिया, पुलिस अफसर के बेटे ने जज के लड़के को मार दी गोली
AajTak
ये घटना आठ फरवरी को कराची के डिफेंस हाउिंग अथॉरिटी इलाके में हुई. जिस लड़के की हत्या की गई है, वह सेशन जज का बेटा था. इस मामले में जांच पूरी कर ली गई है.
पाकिस्तान के कराची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कराची में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बेटे ने गर्लफ्रेंड के लिए ऑर्डर किया गया बर्गर आधा खाने पर 17 साल के दोस्त की हत्या कर दी.
ये घटना आठ फरवरी को कराची के डिफेंस हाउिंग अथॉरिटी इलाके में हुई. जिस लड़के की हत्या की गई है, वह सेशन जज का बेटा था. इस मामले में जांच पूरी कर ली गई है.
इस मामले में जांचकर्ता अधिकारी के मुताबिक, रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार के बेटे दानियाल मीर बहार ने कराची डिस्ट्रिक्ट साउथ सेशंस जज जावेद केरियो के बेटे को अपने घर बुलाया था. उसने बाद में अपनी गर्लफ्रेंड शाजिया को भी घर पर बुला लिया था.
दानियाल ने गर्लफ्रेंड और खुद के लिए दो जिंजर बर्गर ऑर्डर किए थे लेकिन अली ने आधा बर्गर खा लिया था. इससे गुस्साए दानियाल ने अपने सिक्योरिटी गार्ड की असॉल्ट राइफल ली और अली पर फायरिंग कर दी. बाद में अस्पताल ले जाते हुए अली की मौत हो गई.
जांचकर्ता अधिकारी का कहना है कि गर्लफ्रेंड का आधा बर्गर बिना पूछे खाने की वजह से दानियाल का अली से विवाद हो गया था. हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल जेल में है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











