
गर्दन पर 20 और हाथ पर 15 टांके... लारेब हाशमी ने जिस बस कंडक्टर पर किया था चापड़ से हमला, कैसी है उसकी हालत?
AajTak
बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के शरीर में कुल 35 टांके लगे हैं. 20 टांके गर्दन पर जबकि 15 टांके हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर लगाने पड़े हैं. प्रयागराज के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
प्रयागराज में जिस बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया था, उसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा का इलाज कर रहे डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई है. हरिकेश की हालत में सुधार हुआ है. अब वो खतरे से बाहर है. उसे कुल 35 टांके लगे हैं. 20 टांके गर्दन पर जबकि 15 टांके हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर लगाने पड़े हैं.
बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा का इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में जारी है. सोमवार शाम को हरिकेश को आईसीयू से इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. वहीं, हरिकेश पर हमले के आरोपी छात्र लारेब हाशमी को अस्पताल से न्यायिक अभिरक्षा में नैनी जेल भेजा गया है. एनकाउंटर के दौरान लारेब के पैर में गोली लगी थी. सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं.
बता दें कि शुक्रवार को 23 साल के लारेब ने चलती बस में चापड़ से हरिकेश की गर्दन पर हमला कर दिया था. उसने कथित तौर पर हरिकेश पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाया था. लारेब ने इसको लेकर बाकायदा वीडियो बनाया था और कहा था कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. अपने वीडियो में वो धार्मिक और उन्मादी नारे लगा रहा था.
ये भी पढ़ें- प्रयागराज: अस्पताल से नैनी जेल शिफ्ट किया गया लारेब हाशमी, घर पहुंची यूपी ATS की टीम, जानिए क्या खुलासे हुए
घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और एनकाउंटर के दौरान लारेब को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि बस में टिकट के पैसों को लेकर विवाद हुआ था. सबके सामने अपनी बेइज्जती से लारेब खफा था. इसलिए उसने चापड़ से कंडक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया. लेकिन लारेब ने घटना के तुरंत बाद वीडियो बनाकर पूरे मामले को अलग ही दिशा दे डाली. पूछताछ में चौकानें वाला खुलासा
बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी इंजीनियरिंग छात्र लारेब हाशमी ने स्वीकार किया है कि वो पाकिस्तान के कट्टरपंथी नेता खादिम मौलाना हुसैन रिजवी की आइडियोलॉजी को मानता है. वो उनके वीडियो देखता रहता है. उसने स्वीकार किया कि धार्मिक कट्टरता के चलते ही उसने कंडक्टर पर हमला किया था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







