
खून खराबा नहीं चाहते 'गुड्डू भैया', दिमाग पर पड़ा असर, अली फजल बोले- मिर्जापुर के सीन्स ने किया परेशान
AajTak
अली ने कहा कि हाल ही में मिर्जापुर का तीसरा ब्लॉकबस्टर सीजन देखने में उन्हें कुछ वक्त लगा. लेकिन अब वो हिंसा से कम नफरत करने लगे हैं. उन्होंने कहा,
मिर्जापुर के गुड्डू भैया यानी अली फजल इस सीरीज से हाउस होल्ड नेम बन गए. सीरीज में उन्होंने जमकर खून खराबा और मारपीट की है, लेकिन अली इससे खुश नहीं थे. अली ने बताया कि उन्हें इतना वायलेंट होना बिल्कुल पसंद नहीं है. मिर्जापुर के सीन्स उन्हें परेशान करते थे, इतना ही नहीं उन्होंने मेकर्स से मर्डर सीन्स को बदलने तक की मांग की थी.
दिमागी रूप से पड़ा असर
अली एक बेहद शांत किस्म के इंसान हैं. उन्होंने बताया कि वो हिंसा से बहुत दूर रहते हैं, इस वजह से कई बार उन्हें मिर्जापुर में काम करने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें स्क्रीन पर हिंसा देखने में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अभी भी उन्हें ये समझने में दिक्कत होती है कि मिर्जापुर में उन्हें क्या-क्या करना पड़ा है. वर्क फेज में आने वाली मुश्किलों के बारे में बात करते हुए अली ने बताया कि मिर्जापुर उस मुश्किल दौर का आधा है जो आप देख रहे हैं. वो हिंसा से भरी है, और मैं वायलेंट नहीं हूं. मेरा अंतर्मन उसे एक्सेप्ट नहीं करता है.
अली बोले- कोई दूसरा रास्ता नहीं है, और ये सबसे घिसी-पिटी लाइन है, लेकिन आप इसमें डूब जाते हैं. इसके लिए जरूरत से ज्यादा फोकस की आवश्यकता होती है. कैमरे के सामने, ये मेडिटेशन जैसा है. मेरे लिए, मेरे जीवन में दो समय ऐसे हैं जो ध्यान देने वाले हैं. जब हम हॉल में बैठकर फिल्म देख रहे होते हैं, या जब हम शूटिंग कर रहे होते हैं. शूटिंग के पहले और बाद में होने वाला शोर, मेरे लिए शोर है. जब कैमरा चलता है तो मैं तरस जाता हूं.
अली ने कहा कि हाल ही में मिर्जापुर का तीसरा ब्लॉकबस्टर सीजन देखने में उन्हें कुछ वक्त लगा. लेकिन अब वो हिंसा से कम नफरत करने लगे हैं. उन्होंने कहा, "ये उन न्यूज के कारण भी है जो आप देख रहे हैं. मैं उस हिंसा को बेहतर तरीके से संभाल सकता हूं, क्योंकि वहां ऐसे लोग असल में हैं जो इस गंदगी से गुजर रहे हैं. हमारी फिल्में जाहिर तौर पर इसका एक हिस्सा दिखाती हैं."
सीन को बदलने की नाकाम कोशिश

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











