
खालिस्तानी आतंकी पन्नू की वजह से अमेरिका ने भारत संग अरबों की ड्रोन डील पर लगाई रोक? सरकार ने दिया जवाब
AajTak
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने भारत के साथ हुए ड्रोन डील की डिलीवरी पर तब तक रोक लगा दी है जब तक कि भारत खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों को लेकर जांच पूरी नहीं कर लेता है.
ऐसी कई रिपोर्ट्स आ रही हैं जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत को 31 MQ-9A गार्जियन और स्काई गार्जियन ड्रोन की डिलीवरी पर रोक लगा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने हथियार डिलीवरी पर तब तक रोक लगा दी है जब तक कि भारत खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपों को लेकर जांच पूरी नहीं कर लेता है.
दरअसल, अमेरिका का आरोप है कि एक अज्ञात भारतीय सरकारी कर्मचारी के इशारे पर निखिल गुप्ता ने न्यूयार्क में अमेरिकी नागरिक पन्नू को मारने की साजिश रची थी. अमेरिकी न्याय विभाग का कहना है कि 52 साल का एक भारतीय नागरिक जो भारत सरकार का कर्मचारी भी है. उसने उत्तरी भारत में एक अलग सिख राष्ट्र की वकालत करने वाले न्यूयार्क शहर के निवासी की हत्या की साजिश रची थी. विभाग ने पन्नू का नाम नहीं लिया था लेकिन उसका इशारा पन्नू की ओर है क्योंकि गुरवतपंत सिंह पन्नू अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में ही रहता है.
भारत सरकार ने दिया जवाब
गुरुवार को आयोजित विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब पूछा गया, "भारत और अमेरिका के बीच हुए ड्रोन डील को लेकर वर्तमान स्थिति क्या है? भारत और अमेरिका के बीच बातचीत कहां तक पहुंची है? क्योंकि यह डील दोनों सरकारों के बीच होनी है. इसकी घोषणा भी प्रधानमंत्री मोदी के पिछले साल अमेरिकी दौरे में हुई थी. इसी बीच ऐसी कई रिपोर्ट्स आ रही हैं कि डील को फिलहाल ब्लॉक कर दिया गया है. इस पूरे प्रकरण को लेकर आपको क्या लगता है कि पन्नू की हत्या की साजिश के लगे आरोप से इस तरह की बड़ी डिफेंस डील पर असर पड़ा है?"
इसका जवाब देते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, "यह मुद्दा विशेष तौर पर अमेरिका से जुड़ा है. इसको (ड्रोन डील) लेकर उनका अपना इंटरनल प्रोसेस है और हम उसका सम्मान करते हैं. मैं अपनी तरफ से अभी यही कह सकता हूं."
Starting shortly! Tune in for our weekly media briefing:https://t.co/z7hfxDLpF2

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









