
खामोशी से मंसूबों को ऐसे अंजाम दे रहे आतंकी, जानें- क्या है हाइब्रिड कम्यूनिकेशन तकनीक जो बनी सेना की नई चुनौती
AajTak
एक महीने के भीतर जम्मू क्षेत्र में पांच बड़े आतंकी हमलों ने एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. महीनेभर पहले रियासी में बस पर आतंकी हमला हुआ तो ताजा हमला कठुआ में हुआ. सोमवार को कठुआ में मचेड़ी -किंडली-मल्हार रोड पर अटैक हुआ. यहां आतंकियों ने रुटीन पेट्रोलिंग पर निकले सैन्य वाहन को टारगेट करते हुए ग्रेनेड्स की बौछार कर दी. इस हमले में पांच जवान शहीद हुए हैं, और कई घायल हैं.
घाटी में पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. जहां धारा 370 हटने के बाद कश्मीर शांत नजर आ रहा है तो वहीं दहशतगर्दों ने अब जम्मू को टारगेट करना शुरू कर दिया है. एक महीने के भीतर जम्मू क्षेत्र में पांच बड़े आतंकी हमलों ने एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. महीनेभर पहले रियासी में बस पर आतंकी हमला हुआ तो ताजा हमला कठुआ में हुआ. सोमवार को कठुआ में मचेड़ी -किंडली-मल्हार रोड पर अटैक हुआ. यहां आतंकियों ने रुटीन पेट्रोलिंग पर निकले सैन्य वाहन को टारगेट करते हुए ग्रेनेड्स की बौछार कर दी. इस हमले में पांच जवान शहीद हुए हैं, और कई घायल हैं.
आतंकी इन मंसूबों को इतनी खामोशी से अंजाम दे रहे हैं कि प्लानिंग की भनक तक खुफिया एजेंसियों को नहीं लग रही है. हालांकि सवाल उठता है कि आतंकी जम्मू क्षेत्र में रहते हुए पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में रहे और सेना या खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक कैसे नहीं लगी? तो बता दें आतंकी हाइब्रिड कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं. आतंकियों द्वारा पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क साधने के लिए हाइब्रिड अल्ट्रासेट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया. सेना को सर्च ऑपरेशन के दौरान ऐसे की अल्ट्रासेट सिस्टम मिले हैं. इन्हीं का इस्तेमाल करके आतंकियों ने पूरी प्लानिंग की और जम्मू में हमलों को अंजाम दिया.
ऐसे काम करता है अल्ट्रासेट सिस्टम
दरअसल, अल्ट्रासेट हैंडसेट हाइब्रिड कम्युनिकेशन सिस्टम को एकीकृत करता है, जो सेलुलर तकनीक को विशेष रेडियो उपकरणों के साथ जोड़ता है. ये डिवाइस मैसेज के प्रसारण और प्राप्ति के लिए रेडियो वेव्स का इस्तेमाल करता है, जो GSM या CDMA जैसे पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क से स्वतंत्र रूप से संचालित होते हैं. प्रत्येक अल्ट्रासेट सीमा पार स्थित एक कंट्रोल स्टेशन से जुड़ा होता है और सीधे हैंडसेट-टू-हैंडसेट कम्युनिकेशन को सपोर्ट नहीं करता है.
चीनी सैटेलाइट का होता है इस्तेमाल
इसके बजाय, वे हैंडसेट से कंप्रेस्ड डेटा को पाकिस्तान में एक सेंट्रल सर्वर तक पहुंचने के लिए चीनी सैटेलाइट्स पर निर्भर रहते हैं. इसके बाद यह सर्वर मैसेज को उनके निर्दिष्ट प्राप्तकर्ताओं को भेजता है और यह हाइब्रिड तंत्र सुरक्षा एजेंसियों खुफिया जानकारी जुटाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों की पकड़ में नहीं आता. इसके अलावा जम्मू की पहाड़ी स्थलाकृति भी चीजों को कठिन बना रही है, जहां नवीनतम सर्विलांस और इंटरसेप्शन सिस्टम सही से काम नहीं कर पाते. यही कारण है कि आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही तकनीक बड़ी बाधा बन रही है और सेना पर घातक हमले हो रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










