
खान सर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में कर रहे थे प्रदर्शन
AajTak
डिहाइड्रेशन और फीवर के बाद उन्हें प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल ही वो बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल हुए थे. इसके बाद आज खान सर के ट्विटर हैंडल से फेक पोस्ट को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई है.
यूट्यूब में छाये रहने वाले बिहार के सेलिब्रिटी टीचर खान सर की तबीयत बिगड़ गई है. डिहाइड्रेशन और फीवर के बाद उन्हें प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल ही वो बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल हुए थे. इसके बाद आज खान सर के ट्विटर हैंडल से फेक पोस्ट को लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई है.
गौरतलब है कि छह दिसंबर को बिहार में 70वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर खान सर छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद शनिवार की सुबह उन पर एफआईआर दर्ज होने की खबर प्राप्त हुई थी. बता दें कि 13 दिसंबर को होने वाली BPSC की प्रारंभिक परीक्षा के नियम में बदलाव को लेकर राजधानी पटना में बीपीएससी दफ्तर के बाहर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी उग्र प्रदर्शन कर रहे थे. शुक्रवार को दिन में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया था.
ऐसी सूचना मिली थी कि देर शाम में छात्रों के साथ प्रदर्शन करने के बाद पुलिस खान सर को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी. हालांकि थाने के गेट के बाहर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठे हो गए और उन्हें छोड़ने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. बताया जा रहा है कि छात्रों के जुटने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था.
अगले दिन 7 दिसंबर की सुबह खान सर के ट्विटर हैंडल ख़ान ग्लोबल स्टडी पर फ़ेक पोस्ट कर छात्रो को दिग्भ्रमित करने के आरोप में FIR दर्ज किया गया है. पटना पुलिस ने खान सर के स्टेटस को लेकर पूरी जानकारी भी मीडिया को दी. एसडीपीओ सचिवालय के डॉ अन्नू कुमार ने पुष्टि की कि खान सर की कोई गिरफ़्तारी नहीं हुई है. खान सर को कल गर्दनीबाग पुलिस ने अटल पथ पर ख़ान सर के आग्रह पर उनके गाड़ी के पास छोड़ दिया था. बता दें कि एफआईआर के बाद ऐसी चर्चा होने लगी थी कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









