
खतरे में PCB चीफ मोहसिन नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए आसिम मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
ABP News
Asim Munir: पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर का नाम लिया था. इसे लेकर ही मुनीर ने पीएम शहबाज शरीफ को मैसेज किया है.
भारत ने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान की इस हार की गूंज सिर्फ क्रिकेट ग्राउंड तक सीमित नहीं रही, बल्कि पाक आर्मी चीफ की नींद उड़ा दी है. उन्होंने पीएम शहबाज शरीफ से पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी की शिकायत की है.
खतरे में PCB चीफ मोहसिन नकवी की कुर्सी
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए. इस स्कोर में ईशान किशन की शानदार पारी अहम रही. उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में ऑलआउट होकर सिर्फ 114 रन ही बना पाई. न्यूज18 की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आसिम मुनीर मोहसीन नकवी से काफी नाराज हैं और पाकिस्तान में लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
मोहसिन नकवी पर भड़के आसिम मुनीर













