
क्रिकेट फैंस को DMRC का तोहफा, T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए बढ़ाई दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग
AajTak
Delhi Metro: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला ग्राउंड) में टी20 वर्ल्ड कप के तहत 12 फरवरी 2026 को भारत और नामीबिया के बीच मैच खेला जाएगा. इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) ने खास इंतजाम किए हैं.
दिल्ली में क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है. ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला) में भारत बनाम नामीबिया का रोमांचक मैच होने वाला है. इस मैच के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने खास इंतजाम किए हैं, ताकि दर्शक आसानी से स्टेडियम पहुंच सकें और मैच के बाद घर लौट सकें.
देर रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो DMRC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर जानकारी दी है कि 12 फरवरी को मेट्रो ट्रेन सर्विस रात काफी देर तक चालू रहेगी. सामान्य दिनों में मेट्रो की आखिरी ट्रेनें रात 11 से 11:30 बजे के आसपास चलती हैं, लेकिन मैच के दिन मेट्रो काफी लेट नाइट तक उपलब्ध रहेंगी. इससे मैच खत्म होने के बाद (जो रात 11 बजे के बाद खत्म हो सकता है) लाखों फैंस बिना किसी परेशानी के मेट्रो से घर जा सकेंगे.
DMRC ने यह फैसला फैंस की सुविधा और सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखकर लिया है. बता दें कि मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और अगर दोनों टीमें पूरे 20-20 ओवर खेलती हैं, तो यह रात 11 बजे के बाद खत्म हो सकता है. ऐसे में देर रात मेट्रो चलना क्रिकेट फैंस के लिए बहुत मददगार साबित होगा.
दिल्ली में टी20 वर्ल्ड कप के 6 क्रिकेट मैच, इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
स्टेडियम के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन से हैं?
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने भी मैच के दिनों में स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC दोनों ने सलाह दी है कि दर्शक ज्यादा से ज्यादा मेट्रो का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक जाम से बचाव होगा और यात्रा आसान रहेगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








