
क्रिकेट का मैदान बना जंग का अखाड़ा, रणजी फाइनल में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी को दे मारा सिर, VIDEO
AajTak
रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन (25 फरवरी) जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा और कर्नाटक के केवी अनीश के बीच तीखी झड़प ने मैच का माहौल गरमा दिया. डोगरा ने कथित तौर पर अनीश को हेलमेट से हेडबट कर दिया, जिसके बाद खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा. विवाद के बावजूद मैच जारी रहा
रणजी ट्रॉफी 2026 फाइनल (Ranji Trophy 2026 Final) में क्रिकेट का मैदान दूसरे दिन (25 फरवरी) अखाड़ा बन गया. दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा (Paras Dogra) और कर्नाटक (Karnataka) के खिलाड़ी केवी अनीश ( KV Aneesh) के बीच तीखी झड़प ने माहौल को टेंशन वाला बना दिया.
यह घटना बुधवार (25 फरवरी) को हुबली (Hubballi) में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
कैसे शुरू हुआ विवाद?जम्मू-कश्मीर की शुरुआत लड़खड़ाने के बाद डोगरा और कन्हैया वाधवन क्रीज पर टीम को संभाल रहे थे. इससे पहले शुभम पुंडीर (Shubham Pundir) और अब्दुल समद (Abdul Samad) आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे.
इसी बीच डोगरा ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की गेंद को एज लेकर बाउंड्री की ओर भेजा. शॉट के तुरंत बाद उनका अनीश से कुछ कहासुनी हुई. अनीश उस समय सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर सिली-पॉइंट पर तैनात थे.
बात बढ़ी और डोगरा ने किया हेडबट देखते ही देखते बहस तेज हो गई. डोगरा आगे बढ़े और हेलमेट पहने हुए ही अनीश को सिर से टक्कर मार दी. इस हरकत से मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और अंपायर तुरंत हरकत में आए और दोनों को अलग किया. कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद मैच दोबारा शुरू हुआ.
pic.twitter.com/DxoQQesQ2R

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








