क्यों खूब खाने पर भी कुछ लोग नहीं होते मोटापे का शिकार? जानें क्या है वजह
AajTak
वजन ना बढ़ने का कारण सिर्फ मेटाबॉलिज्म का अच्छा होना नहीं होता है. इसके पीछे कई वजहें हैं. जैसे कि आनुवंशिकी, न्यूट्रिशन और यहां तक कि व्यवहार का तरीका भी बॉडी वेट बनाए रखने में मदद करता है. वजन का बढ़ना या ना बढ़ना हर व्यक्ति की अलग-अलग रुटीन पर भी निर्भर करता है.
वजन कंट्रोल करने के लिए एक्सरसाइज करने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है. हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जो खूब खाते हैं और किसी तरह का वर्कआउट भी नहीं करते हैं. इसके बावजूद उनका वजन नहीं बढ़ता है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह हो सकती है. वजन ना बढ़ने का कारण सिर्फ मेटाबॉलिज्म का अच्छा होना नहीं होता है. इसके पीछे कई वजहें हैं. जैसे कि आनुवंशिकी, न्यूट्रिशन और यहां तक कि व्यवहार का तरीका भी बॉडी वेट बनाए रखने में मदद करता है. वजन का बढ़ना या ना बढ़ना हर व्यक्ति की अलग-अलग रुटीन पर भी निर्भर करता है. इसके अलावा एक वजह और है जिसके बारे में जानकर शायद आपको अजीब लगे. दरअसल कुछ लोग दूसरों के सामने ज्यादा या फिर उनके बराबर ही खाते हैं जबकि वास्तव में ये उनकी डेली डाइट नहीं होती है. ऐसे लोग जितना बाहर दूसरों के सामने खाते हैं उसकी भरपाई घर पर कम खाना खाकर कर लेते हैं. कैलोरी बैलेंस कर लेने की वजह से उनका वजन नहीं बढ़ता है.More Related News













