
क्या है यूएन की शांति सेना, जिसके हेडक्वार्टर पर इजरायल ने किया हमला, क्यों इस फोर्स पर होते रहे विवाद?
AajTak
लेबनान में काम कर रही यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपिंग फोर्स ने हाल में आरोप लगाया कि इजरायल उनके नकौरा स्थित हेडक्वार्टर पर बमबारी कर रहा है. इस हमले को लेकर इजरायली सेना का कहना है कि वो हिजबुल्लाह को टारगेट कर रही थी, जो यूएन पीस आर्मी के आसपास बसे हुए हैं. वैसे शांति सेना काफी समय से विवादित रही. यहां तक कि कई देशों ने उसकी एंट्री तक पर रोक लगा दी.
इजरायली सेना का हिजबुल्लाह पर हमला जारी है. इस बीच लेबनान में मौजूद यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपिंग फोर्स के हेडक्वार्टर पर भी बमबारी हुई. इस शांति सेना में कई देशों के साथ-साथ भारतीय सैनिक भी हैं. ये आर्मी साल 1978 से वहां बनी हुई है. वहीं नहीं, पीसकीपिंग फोर्स दुनिया के उन सारे देशों में हैं, जहां अस्थिरता रही. लेकिन इस सेना का काम क्या है, और क्या जंग के हालात बनने पर ये युद्ध भी करती है?
मिडिल ईस्ट में क्या कर रही फोर्स
लेबनान स्थित शांति सेना को यूनाइटेड नेशन्स इन्ट्रिम फोर्स इन लेबनान (यूनिफिल) कहा जाता है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मार्च 1978 में अपनी सेना वहां भेजी थी. ये वो वक्त था जब इजरायल ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से पर कब्जा कर लिया था और आपसी तनाव के आसार दिख रहे थे. यूएनएससी ने एक रिजॉल्यूशन पास करते हुए तेल अवीव को वहां से अपने सैनिक हटाने को कहा, साथ ही अपनी शांति सेना भेज दी. इसका एक मकसद ये भी था कि विदेशी सेना की वापसी के बाद लेबनानी सरकार वहां अपना कामकाज कर सके.
इजरायल ने लगाया जासूसी का आरोप
चूंकि ये हिस्सा दक्षिणी लेबनान में है, जो कि इजरायली सीमा से सटा हुआ है, लिहाजा पीसकीपिंग फोर्स वहां कई जगहों पर फैलकर लंबे वक्त से काम कर रही है. बीच-बीच में शांति सेना पर ये आरोप भी लगा कि वो हिजबुल्लाह से मिली हुई है. यहां तक कि ऐसे वीडियो भी आए, जिसमें यूएन की गाड़ी में मिलिटेंट घूमते दिखे. इसपर फोर्स का कहना है कि क्षेत्र में हिजबुल्लाह के असर की वजह से वो उसके अप्रत्यक्ष संपर्क में तो है, लेकिन दोनों में कोई औपचारिक सहयोग कभी नहीं रहा.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









