
क्या यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से भारत लाया जा सकता है, कब हो सकता है इनकार?
AajTak
कर्नाटक के सांसद और जेडीएस उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न, हजारों सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करने और धमकाने के आरोप हैं. इस बीच रेवन्ना के जर्मनी भाग जाने की बात कही जा रही है. जानिए, क्या जर्मनी और भारत के बीच अपराधियों की अदला-बदली पर कोई एग्रीमेंट है? अगर हां, तो ये कितना आसान या मुश्किल है?
अश्लील सीडी मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया. रेवन्ना के 3 हजार से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हैं. इस बीच आरोपी देश छोड़कर जर्मनी भाग चुका. परिवार का कहना है कि रेवन्ना पहले से ही वहां जाने के इरादे में था, और इन आरोपों से उसका कोई लेनादेना नहीं. ये मुद्दा उठ रहा है कि अपराधी जुर्म के बाद अक्सर विदेशों में पनाह क्यों लेते हैं? क्या इसके बाद उन्हें पकड़ने के रास्ते घट जाते हैं?
रेवन्ना को लौटाने की मांग
इस मामले में जर्मनी दूतावास ने कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया. जर्मन दूतावास के चीफ जॉर्ज एन्जवेलर का कहना है कि उन्होंने खबरों में इस बारे में पढ़ा लेकिन अभी इस मामले की पूरी जानकारी नहीं. इधर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां रेवन्ना को जर्मनी से वापस बुलाए जाने की मांग कर रही हैं. कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एक्सटर्नल अफेयर्स को प्रत्यर्पण के लिए लिखें ताकि फरार आरोपी जल्द लौटाया जा सके.
क्यों भागते हैं विदेश
जुर्म करके बाहर भागना एक तरह से 'समय लेने' जैसा है. इस दौरान अपराधी अपने बच निकलने के रास्ते खोज लेता है. ये पहले भी कई बार देखा जा चुका. बीते साल खालिस्तानी चरमपंथी अमृतपाल के गायब होने पर भी यही अंदेशा जताया जा रहा था कि वो किसी और देश भाग गया होगा, लेकिन बाद में वो देश के भीतर ही पाया गया. आर्थिक मामलों के कई बड़े क्रिमिनल हैं, जो विदेशी मेहमान बने हुए हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









