‘क्या मैं दोबारा टीम इंडिया के लिए…’, रायपुर T20 में धमाके के बाद ईशान किशन हुए इमोशनल, खुद सुनाई ड्रीम कमबैक की कहानी
AajTak
ईशान किशन ने दो साल के इंटरनेशनल क्रिक वनवास के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 गेंदों में 76 रन ठोककर दमदार वापसी की है. डोमेस्टिक क्रिकेट में रन बनाकर आत्मविश्वास हासिल करने वाले किशन ने 6/2 के दबाव में भी मैच भारत की झोली में डाल दिया.
करीब दो साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर रहने के बाद ईशान किशन ने खुद से सिर्फ एक सवाल पूछा कि क्या मैं दोबारा भारत के लिए कर सकता हूं या नहीं? जवाब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में रायपुर में बल्ले से दिया.
209 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली और मैच को एकतरफा बना दिया. यह उनकी वापसी के बाद सिर्फ दूसरी इंटरनेशनल पारी थी, लेकिन असर किसी झारखंड के इस बल्लेबाज पर नहीं रहा.
𝟓𝟎 𝐢𝐧 𝐚 𝐟𝐥𝐚𝐬𝐡 ⚡#IshanKishan slams the fastest T20I half-century in just 21 balls for India v NZ. 😮💨#INDvNZ, 2nd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/Be1n2FWbLQ pic.twitter.com/UbpqrgpcTm
प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद किशन ने कहा-मैंने खुद से पूछा, क्या मैं फिर से इंडिया की जर्सी पहन सकता हूं और परफॉर्म कर सकता हूं? मेरे पास इसका बहुत साफ जवाब था.
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद किशन ने बॉटम-अप अप्रोच अपनाई. उन्होंने बुची बाबू ट्रॉफी और डीवाई पाटिल टूर्नामेंट जैसे घरेलू टूर्नामेंट खेले और फिर झारखंड को उसकी पहली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई. पूरे सीजन में उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd T20I Highlights: रायपुर टी20 में टीम इंडिया की 7 विकेट से धमाकेदार जीत, सूर्या-ईशान ने कीवी गेंदबाजों को धो डाला
किशन ने कहा-मुझे बस रन बनाने थे. खुद को जवाब देना जरूरी था कि मेरी बल्लेबाजी कहां खड़ी है? डोमेस्टिक क्रिकेट मेरे लिए बहुत जरूरी था.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








