
क्या ममता बनर्जी को आदिवासी महिलाओं के हाथ छूने में शर्म आती है? फोटो ट्वीट कर बंगाल BJP ने पूछा सवाल
AajTak
बंगाल बीजेपी की ओर से एक फोटो ट्वीट किया गया है. इसमें ममता बनर्जी जिन महिलाओं के हाथ में अपना हाथ रखे हुए हैं, उन्होंने ग्लब्स पहने हुए हैं. इसको लेकर बीजेपी ने ममता बनर्जी से पूछा कि क्या उन्हें शर्म आती है?
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर है. बंगाल बीजेपी की ओर से एक फोटो ट्वीट किया गया है. इसमें ममता बनर्जी जिन महिलाओं के हाथ में अपना हाथ रखे हुए हैं, उन्होंने ग्लब्स पहने हुए हैं. बीजेपी ने अपने ट्वीट में आदिवासी महिलाओं के साथ हाथ पकड़ने और नृत्य करने के लिए मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया, जिसमें उन महिलाओं को ग्लब्स पहने हुए देखा गया.
बंगाल बीजेपी का ट्वीट
बंगाल बीजेपी की ओर से लिखा गया, "आदिवासी महिलाओं को ममता बनर्जी का हाथ पकड़ने के लिए दस्ताने पहनना पड़ा और ममता की राजनीतिक पार्टी का नारा है 'मां-माटी-मानुष', क्या तमाशा है! क्या मुख्यमंत्री को आदिवासी महिलाओं के हाथ छूने में शर्म आती है? शर्मनाक!"
बर्धमान में डाकघर की दीवारें नीले रंग में रंगी
बता दें कि इससे पहले बंगाल के बर्धमान जिले में मुख्य डाकघर की दीवारों को नीले कलर से रंग दिया गया था. ये कलर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फेवरिट कलर बताया जाता है. वहीं नगर पालिका द्वारा किए गए इस काम के लिए डाकघर मैनेजमेंट ने पत्र लिखकर नाराजगी जताई है. साथ ही उसे वापस लाल और सफेद करने के लिए भी कहा है. बताया जा रहा है कि बीते कुछ सालों में ज्यादातर सरकारी कार्यालयों को नीले और सफेद कलर से रंग दिया गया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









