
क्या त्रिपुरा में बीजेपी की मजबूती ने लेफ्ट-कांग्रेस के दिल मिलवा दिए?
AajTak
त्रिपुरा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जमीन पर सक्रिय हो गई हैं. इस चुनाव में पहली बार लेफ्ट ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है. दूसरी तरफ टीएमसी भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही है. वहीं बीेजेपी तो एक बार फिर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की बात कर रही है.
पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में चुनावी शंखनाद हो चुका है. जमीन पर सभी पार्टियों की तरफ से जोरदार प्रचार भी शुरू कर दिया गया है. एक तरफ बीजेपी के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है तो दूसरी तरफ लेफ्ट को अपने खोए किले को फिर वापस पाने की इच्छा है. कांग्रेस शून्य से अपनी टैली को फिर बढ़ाना चाहती है तो वहीं टीएमसी पूरे दमखम के साथ खेला होबे की उम्मीद लगाए बैठी है. इस बार के त्रिपुरा चुनाव को लेकर अलग ही तैयारी चल रही है. इस तैयारी में ऐसे राजनीतिक समझौते भी हुए हैं जो वैसे कभी देखने को नहीं मिलते.
कांग्रेस-लेफ्ट साथ कैसे आ गए?
त्रिपुरा एक ऐसा राज्य रहा है जहां पर बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई. लेकिन इसी राज्य में कई सालों तक लेफ्ट का राज रहा, कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल. शायद ही तब ऐसा कोई दिन जाता था जब लेफ्ट और कांग्रेस के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को नहीं मिलता. लेकिन अब जब त्रिपुरा में चुनावी समीकरण बदल चुके हैं और बीजेपी काफी ताकतवर मानी जा रही है, ऐसी स्थिति में लेफ्ट और कांग्रेस के दिल भी मिल गए हैं. कहने को एक दूसरे कट्टर विरोधी, लेकिन बीजेपी को हराने के लिए साथ आ गए हैं. इस चुनाव में लेफ्ट 47 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है तो कांग्रेस को 13 सीटें दी गई हैं. अब कांग्रेस को कम सीटें मिलने के कई कारण हैं. पहला ये कि उसका त्रिपुरा में सियासी जनाधार कमजोर होता गया है, दूसरा ये कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उसका खाता तक नहीं खुल पाया था.
त्रिपुरा का होगा बंटवारा, कौन कर रहा मांग?
अब बीजेपी से कांग्रेस में आए सुदीप रॉय बर्मन ने कम सीटों को एक बलिदान बता दिया है. वे कहते हैं कि ये अप्रत्याशित समय है. विरोधियों ने भी बीजेपी को हराने के लिए हाथ मिलाए हैं. कांग्रेस इस चुनाव में सिर्फ 13 सीटें इसलिए लड़ रही है क्योंकि किसी को तो बदिलान देना था. सुदीप ने आजतक से बात करते हुए एक बड़ा सियासी हिंट भी दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों के बाद त्रिपुरा में तिप्रा मोथा के साथ भी गठबंधन किया जा सकता है. तिप्रा मोथा राज्य का एक क्षेत्रीय दल है. ये वो पार्टी है जो लंबे समय से त्रिपुरा के बंटवारे की बात कर रही है, एक अलग राज्य की चाह रखती है. अब कांग्रेस इस पार्टी से हाथ मिलाने की बात तो कर रही है, लेकिन अलग राज्य वाले स्टैंड को स्वीकार नहीं करती है. दूसरी तरफ शाही परिवार से आने वाले प्रद्योत किशोर माणिक्य देब बर्मा टिपरा मोथा पार्टी के साथ हर किसी का समीकरण बिगाड़ने के लिए तैयार हैं. वे देब बर्मा ट्राइब का मुद्दा लेकर मैदान पर उतरे हैं...जिन्हें अपने साथ मिलाने की कोशिश में लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन और टीएमसी है...लेकिन माणिक्य देबबर्मा अकेले ही जीत का दम भरते नजर आ रहे हैं... यही वजह है कि वो बीजेपी के खास निशाने पर हैं.
CPIM का कांग्रेस के साथ प्रयोग

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






