
क्या जेल में इमरान खान के साथ सब ठीक है? पाकिस्तान में अफवाहें तेज, 3 हफ्ते से नहीं मिल पा रहा परिवार
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर की अदियाला जेल में बंद है. लेकिन हाल में उन्हें लेकर कई अफवाहें चल रही हैं. इमरान खान की 3 बहनों को तीन सप्ताह से इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है. उनके ताजा ठिकाने के बारे में कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर पाकिस्तान में कई अफवाहें चल रही हैं. पाकिस्तान में अफवाहें उड़ रही हैं कि जेल में उनकी सेहत ठीक नहीं है. इमरान खान की तीन बहनों को पिछले 21 दिनों से अदियाला जेल में इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है. इमरान खान की बहनों ने पाकिस्तन के पंजाब प्रांत के आईजी से शिकायत की है.
कोर्ट से परमिशन मिलने के बावजूद रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद इमरान खान से उनकी 3 बहनें और वकीलों को नहीं मिलने दिया जा रहा है. इमरान मिले उनकी बहनों को 3 हफ्ते गुजर चुके हैं. इनकी बहनों का आरोप है कि इमरान खान के ठिकाने और उनकी सेहत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है.
इमरान की बहन नौरीन ने अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शनकारियों पर ‘बेरहमी से हमले’ को लेकर पंजाब IG को औपचारिक शिकायत दी है.
अफगानिस्तान की मीडिया में इमरान खान को लेकर कई बातें कही जा रही हैं और पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है.
कहां हैं इमरान खान
पीटीआई के समर्थकों का कहना है कि अगर इमरान खान स्वस्थ हैं, तो पुलिस उनकी बहनों को उनसे मिलने क्यों नहीं दे रही है. जबकि इमरान से मुलाकात का आदेश कोर्ट ने दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









