
क्या कनाडा को मिलेगा पहला हिंदू प्रधानमंत्री? भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने ठोकी दावेदारी
AajTak
कनाडा के हिंदू सांसद चंद्र आर्य ने प्रधानमंत्री पद के लिए दावेदारी ठोक दी है. बता दें कि चंद्र आर्य मूल रूप से कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं. मई 2022 में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जब उन्होंने कनाडा की संसद में अपनी मातृभाषा कन्नड़ में बात की थी.
जस्टिन ट्रूडो की विदाई के बीच क्या कनाडा को अगले चुनाव के बाद पहला हिंदू प्रधानमंत्री मिलेगा? यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है, क्योंकि कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने प्रधानमंत्री चुनाव के लिए ताल ठोक दी है.
चंद्र आर्य फिलहाल कनाडा के एक इलाके से सांसद हैं. चंद्र आर्य की दावेदारी ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि 1867 से लेकर अब तक कनाडा में 23 प्रधानमंत्री बदल चुके हैं. लेकिन कोई भी हिंदू, सिख या मुस्लिम शख्स आज तक कनाडा का पीएम नहीं बना है.
'ये समस्याएं पीढ़ियों ने नहीं देखीं'
चंद्र आर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X) पर पोस्ट कर कहा,'मैं कनाडा का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं, ताकि हमारे देश के पुनर्निर्माण किया जा सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि सुनिश्चित की जा सके. मैं ऐसी सरकार का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं. हम कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं. ऐसी समस्याएं, जो पीढ़ियों से नहीं देखी गई हैं. इन्हें हल करने के लिए कठिन विकल्पों की जरूरत होगी.'
'अगला पार्टी मुझे चुनती है तो...'
चंद्र आर्य ने आगे कहा,'मैंने हमेशा कनाडावासियों के लिए सबसे अच्छा काम करने के लिए कड़ी मेहनत की है. हमारे बच्चों और पोते-पोतियों की खातिर, हमें ऐसे साहसिक फैसले लेने चाहिए, जो जरूरी हैं. अगर मुझे लिबरल पार्टी का अगला नेता चुना जाता है तो मैं ऐसा करने के लिए अपना ज्ञान और विशेषज्ञता दे सकता हूं.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









