
बांग्लादेश में चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज, 25 दिसंबर को ढाका पहुंचेंगे खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान
AajTak
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की गंभीर हालत के बीच उनके बेटे और BNP के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद अपने देश लौटने वाले हैं. यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब चुनाव आयोग ने 12 फरवरी को आम चुनाव की तारीख तय की है. राजनीतिक हलकों में इसे सत्ता समीकरण बदलने वाली घटना माना जा रहा है.
बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. गंभीर रूप से बीमार पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल के आत्मनिर्वासन के बाद 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगे. यह जानकारी BNP ने शुक्रवार को दी. तारिक रहमान की वापसी की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब देश में आगामी आम चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
BNP महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने पार्टी की स्थायी समिति की बैठक के बाद मीडिया से कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 25 दिसंबर को ढाका लौट रहे हैं. पार्टी उनका स्वागत करती है." तारिक रहमान पिछले 17 वर्षों से लंदन में रह रहे हैं और पार्टी का संचालन वर्चुअल माध्यम से कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: 'बाय-बाय बांग्लादेश...' जोश-जोश में Facebook पर पोस्ट किया वीडियो, UP में ऐसे पकड़ा गया कपल
यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब 80 वर्षीय खालिदा जिया की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है. उन्हें कई स्वास्थ्य जटिलताओं के चलते 23 नवंबर से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गुरुवार को उनकी हालत और बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा, ताकि उनके फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को आराम दिया जा सके.
... तो प्रधानमंत्री का चेहरा हो सकते हैं तारिक रहमान
BNP पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि यदि खालिदा जिया शारीरिक रूप से प्रधानमंत्री पद संभालने में असमर्थ होती हैं, तो पार्टी के सत्ता में आने की स्थिति में तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है. ऐसे में उनकी वापसी को सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक राजनीतिक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने बयान में कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने हैं. तेहरान किसी भी क्षेत्रीय देश के साथ युद्ध में नहीं है. ईरान के विदेश मंत्री ने कहा वो पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि उन अमेरिकी बलों से मुकाबला कर रहे है, जो इन देशों की जमीन पर बेस बनाकर तैनात हैं.

ईरान ने कतर पर 92 बैलिस्टिक मिसाइलें और 17 ड्रोन से हमला किया है. इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, कतर का दावा है कि वो 81 मिसाइलें और 11 ड्रोन रोकने में कामयाब रही. कतर ने इस हमले को संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील की है.











